भाजपा विधायक रश्मि वर्मा को अपने कार्यकर्ता से जान का खतरा, FIR दर्ज

मोतिहारी (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क)। नरकटियागंज भाजपा विधायक रश्मि वर्मा ने अपने ही कार्यकर्ता के खिलाफ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए शिकारपुर थाने में एफआईआर दर्ज करायी है।

दर्ज एफआईआर में मोतिहारी जिले के अगरवा मुहल्ला निवासी संजय सारंगपुरी को आरोपित किया गया है।

एफआईआर के अनुसार छवि बिगाड़ने के उद्देश्य से संजय सारंगपुरी ने भाजपा विधायक रश्मि वर्मा का जाली हस्ताक्षर कर पद व नाम का गलत इस्तेमाल करते हुए जनता से पैसे की उगाही की है।

भाजपा विधायक ने बताया है कि आरोपित के पास एक पिस्टल भी है, जिसके कारण उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को जान-माल का खतरा भी है।

उनके परिवार के सदस्यों ने भी उक्त व्यक्ति को संदेहास्पद स्थिति में घर के इर्द-गिर्द मंडराते देखा है। उन्होंने थानाध्यक्ष से मामले में कार्रवाई की मांग की है।

वहीं इस संबंध में नरकटियागंज थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि आरोपित संजय सारंगपुरी के खिलाफ पूर्व में भी मामला दर्ज है। विधायक के आवेदन पर एफआईआर दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Expert Media News

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
Back to top button
error: Content is protected !!