देशबिग ब्रेकिंगबिहार

बिहार में ‘$..ड़ा’ की सरकार बताने वाले मोकामा विधायक अनंत सिंह दोषी करार, घर में मिले थे एके-47, हैंड ग्रेनेड, मैगजीन जैसे हथियार

पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क)। बिहार के बाहुबली मोकामा विधायक अनंत सिंह को एके-47 मामले में कोर्ट ने दोषी करार दिया है। मंगलवार को एमपी एमएलए कोर्ट के स्पेशल जज त्रिलोकी दुबे ने अपना अहम फैसला सुनाते हुए आरजेडी विधायक को दोषी ठहराया।

इस मामले में 21 जून 2022 को सजा सुनाई जाएगी। अभी यह फैसला नहीं हुआ है कि उन्हें कितने दिन की सजा होगी।

16 अगस्त 2019 को पटना पुलिस की टीम ने विधायक के लदमा गांव स्थित घर पर छापेमारी कर एक AK-47, 2 हैंड ग्रेनेड, 26 राउंड गोली और एक मैगजीन बरामद की थी। जिसमें वो पिछले 34 महीने से पटना के बेऊर जेल में बंद हैं।

तत्कालीन बाढ़ एएसपी लिपि सिंह ने की थी कार्रवाईः बाहुबली विधायक पर ये कार्रवाई बाढ़ की एएसपी रही लिपि सिंह ने की थी। विधायक अनंत कुमार सिंह एवं केयरटेकर सुनील राम के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई थी।

एमपी एमएलए कोर्ट ने इस मामले में विधायक अनंत सिंह और केयरटेकर के खिलाफ 15 अक्टूबर 2020 में आरोप गठित किया था। इसके बाद नियुक्त विशेष लोक अभियोजक ने 13 पुलिस गवाहों को कोर्ट में पेश किया।

वहीं, अनंत सिंह की ओर से बचाव पक्ष ने 33 गवाह पेश किए। 13 जून 2022 को सुनवाई पूरी हुई थी।

दिल्ली के साकेत कोर्ट में किया था सरेंडरः बता दें कि बतौर एएसपी लिपि सिंह ने उस वक्त दावा किया था कि बाढ़ में अनंत सिंह के घर से बड़े पैमाने पर हथियार की तस्करी करने की सूचना मिली है। इसके बाद इसकी जानकारी पटना की एसएसपी गरिमा मलिक को दी।

फिर तात्कालीन डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय को भी पूरे मामले से अवगत कराया गया था। इसके बाद पूरे ऑपरेशन को फुलप्रूफ तरीके से अंजाम दिया गया था।

इसके बाद अनंत सिंह ने दिल्ली के साकेत कोर्ट में सरेंडर कर दिया था और उसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर पटना लाया गया था।

Expert Media News / Mukesh bhartiy

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
Back to top button