पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड ने आज चार नेताओं को पार्टी से बाहर कर दिया है। इस लिस्ट में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर अजय आलोक का नाम भी शामिल है।
टीवी चैनलों पर होने वाले डिबेट के वे चर्चित चेहरे थे। पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में उनकी छुट्टी की गई है। अजय ने पार्टी को धन्यवाद कहा और कहा कि उन्होंने हमेशा पार्टी के अनुशासन का पालन किया।
जेडीयू में अजय आलोक को केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का करीबी समझा जाता था। इससे पहले भी अजय आलोक को एक बार पार्टी के प्रवक्ता पद से हटाया गया था।
तब उन्होंने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के खिलाफ बयान दे दिया था। उन दिनों प्रशांत और नीतीश के रिश्ते अच्छे हुआ करते थे।
क्यों हटाए गए अजय आलोक? पार्टी सूत्रों के अनुसार पार्टी में रह कर भी अजय आलोक सार्वजनिक फ़ोरम और डिबेट में बीजेपी की तरफ़दारी किया करते थे। कुछ मौक़ों पर उन्होंने पार्टी लाइन से अलग भी बयान दिया था।
अजय आलोक खुद डॉक्टर हैं और उनके पिता डॉक्टर गोपाल सिन्हा भी बिहार के जाने माने डॉक्टर हैं। वे बीएसपी से विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं।
इन तीन नेताओं को भी ने किया बाहरः अजय आलोक के अलावा जेडीयू के तीन और नेताओं को भी आज पार्टी से बाहर कर दिया गया है। इसमें प्रदेश महासचिव विपिन कुमार, प्रदेश महासचिव अनिल यादव और समाज सुधार सेनानी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रहे जितेन्द्र नीरज का नाम भी शामिल है। ये सभी नेता आरसीपी गुट के बताए जाते हैं।
मोदी सरकार में मंत्री आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार के रिश्ते ख़राब हो गए हैं। इसीलिए नीतीश ने इस बार उन्हें राज्य सभा चुनाव का टिकट भी नहीं दिया।
- बिहार में ‘$..ड़ा’ की सरकार बताने वाले मोकामा विधायक अनंत सिंह दोषी करार, घर में मिले थे एके-47, हैंड ग्रेनेड, मैगजीन जैसे हथियार
- राजगीर में भू-माफियाओं का खेलः हाईकोर्ट में मामला, फिर भी जमीन की हो रही चहारदीवारी
- रांची हिंसाः उपद्रवियों की देखिए दुःसाहस, कर्फ्यू के बीच बाइक सवार 3 युवकों ने मंदिर पर 2 बम फेंके
- नौकरशाहों को जनसेवक बनाने की दिशा में जोर देने की जरुरत !
- राष्ट्रपति चुनाव लड़ेंगे लालू प्रसाद यादव, फ्लाइट का एयर टिकट कराया बुक