देशबिग ब्रेकिंग

युवक ने ट्रेन से कटने के पहले बड़े भाई को किया वॉयस मैसेज कि वह क्यों कर रहा है सुसाइड

रामगढ़ (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क)। झारखण्ड के रामगढ़ जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। भदानीनगर ओपी क्षेत्र के चैनगडा ओवरब्रिज रेलवे ट्रैक पर सोमवार को एक युवक की लाश बरामद की गई है।

युवक की पहचान नयानगर बरकाकाना सीसीएल कॉलोनी निवासी रोहित प्रसाद बरियार के रुप में हुई है। पिता का नाम त्रिपुरारी प्रसाद बरियार है। उसकी उम्र करीब 23 वर्ष थी।

खबरों के मुताबिक मरने वाले युवक की आवाज में 3 वॉइस मैसेज बड़े भाई के मोबाइल पर मिला है। इसमें युवक दावा कर रहा है कि वह आत्महत्या करने जा रहा है। वह बुरी तरह फंस गया है। उसके पास कोई दूसरा विकल्प नहीं हैं।

मैसेज में वह बोल रहा है कि “ये लोग मां को उठा लेंगे। परिवार की पूरी इज्जत चली जाएगी। हम लोगों के पास कोई सबूत नहीं है। यह सब मेरी वजह से होगा। हम लोगों के पास पैसे नहीं हैं। हम लोग केस भी नहीं लड़ पाएंगे। घर का दरवाजा बंद रखना। सबका ख्याल रखना। घर में चाकू रखना। अकेले दरवाजा नहीं खोलना।”

युवक यह भी कह रहा है कि वह मरना नहीं चाहता, लेकिन इसके अलावा कोई रास्ता नहीं है। वह मार जाएगा तो सब कुछ खत्म हो जाएगा। वह अपनी आत्महत्या को लोकेशन भी बता रहा है।

युवक यह भी दावा कर रहा है कि वह ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर रहा है। परिवार के लोग मौत के बाद किसी तरह का हंगामा नहीं करें। इससे कोई फायदा नहीं होने वाला है।

मृतक युवक के बड़े भाई ने बताया कि वह खुद पढ़ाई करता था और छोटे बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता था। उसने मरने से पहले वाइस कॉल रिकार्डिंग कर भेजा। जिसमें वह बेहद डरा हुआ लग रहा है। वह पूरे मैसेज में वह यह नहीं बता रहा कि उसको किससे खतरा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बंधु तिर्की झारखंड के 5वें विधायक, कोर्ट से सजा के बाद जिनकी गई विधानसभा की सदस्यता

अधेड़ संग फरार हुई 3 बच्चों की माँ, मामला दर्ज कराया तो फांसी पर लटकाया

सतयुग से कलयुग तक भारतवर्ष के स्वर्णिमयुग एवं संघर्ष का नेतृत्वकर्ता रहा बिहार

बिहार दिवसः  कृतघ्न बिहार ने अपने निर्माता डॉ. सच्चिदानन्द सिन्हा को ही बिसार दिया !

नालंदाः बिहारशरीफ से सटे इन 5 गांवों में 50 साल से हो रही है अनोखी होली !

Mukesh bhartiy

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
Back to top button
error: Content is protected !!