बिग ब्रेकिंगबिहारराजनीति

केन्द्रीय मंत्रिमंडल विस्तारः नीतीश की नीति गोल, बिहार से सिर्फ ‘रामचंद्र-पारस’

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज डेस्क। अंततः मोदी सरकार की केन्द्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया। जिसमें जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद सिंह और लोजपा से पशुपति कुमार पारस ने मंत्री पद की शपथ ली है।

इसके साथ ही भाजपा के शुशील कुमार मोदी के आलावे जदयू की ओर जिन आधा दर्जन लोगों के नाम की चर्चा चल रही थी, उस पर विराम लग गया है।

खबर है कि मोदी सरकार की केन्द्रीय मंत्रिमंडल जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचन्द्र प्रसाद सिंह और लोजपा से पशुपति कुमार पारस ने मंत्री पद की शपथ ले ली है।

लंबे समय से केंद्रीय कैबिनेट में जगह बनाने के लिए जद्दोजहद कर रहे लोजपा (विवादित) नेता पशुपति पारस ने आखिरकार कैबिनेट में जगह बना ली।

पार्टी अध्यक्ष और भतीजे चिराग पासवान से बगावत करने के बाद पशुपति अब केंद्रीय मंत्री बनाए गए हैं। पशुपति हाजीपुर संसदीय क्षेत्र से निर्वाचित हैं और राजनीति के मौसम वैज्ञानिक कहे जाने वाले नेता रामविलास पासवान के बड़े भाई हैं।

वहीं केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह बनाने को लेकर खींचतान के बीच आखिरकार जेडीयू ने मंत्रिमंडल में जगह बनाई है। वर्ष 2004 के बाद जेडीयू के किसी भी नेता को केंद्रीय कैबिनेट में जगह नहीं मिली थी। वाजपेयी मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही केंद्रीय मंत्री बने थे।

उनके बाद अब आरसीपी सिंह को मंत्री बनाया गया है। आरसीपी सिंह नीतीश कुमार के बेहद करीबी नेता मानें जाते हैं।मुख्यमंत्री के गृह जिला से आने वाले 62 वर्षीय रामचन्द्र प्रसाद सिंह साल 1998 से उनके साथ हैं।

वे तब केन्द्रीय मंत्री नीतीश कुमार के पीए के रुप में उभरकर सामने आए थे और आज जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। अप्रत्यक्ष तौर पर मोदी सरकार में शामिल होने और मंत्रियों की संख्या तय करने के लिए उन्हें ही अधिकृत किया गया था और वे खुद कैबिनेट मंत्री बनने में सफल रहे।

 

Expert Media News / Mukesh bhartiy

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
Back to top button