जमशेदपुर की निर्भया को इंसाफ दिलाने यूं सड़क पर उतरे लोग

0
282

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज डेस्क। झारखंड की लौह नगरी जमशेदपुर में दिल्ली की निर्भया के तर्ज पर हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले की पीड़िता को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर सामाजिक संगठन के लोग कोरोना के खौफ को दरकिनार कर सड़क पर उतर चुके हैं।

jamshedpur nirbhaya saryu ray 3जहां कोई बलात्कारियों के पुतले फूंक रहे हैं, तो कोई जिला प्रशासन और सरकार से दुष्कर्मियों को अविलंब सलाखों के पीछे पहुंचाने की मांग कर रहे हैं।

 वैसे सामाजित संगठन यह भी मांग कर रहे हैं कि रेप मामलों में केंद्र और राज्य सरकारें एसा कानून बनाए कि दुष्कर्मियों को जेल न भेजकर सीधे फांसी की सजा दे।

बहरहाल, झारखंड के जमशेदपुर में हुए दिल्ली की निर्भया के तर्ज पर हुए नाबालिग के साथ 24 घंटों तक हुए दुष्कर्म  मामले का खुलासा होते ही लौहनगरी जमशेदपुर वासी काफी आक्रोश में है।

ऐसे में जिला प्रशासन और पुलिस के साथ सरकार को भी मामले का जल्द से जल्द खुलासा करते हुए आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने की दिशा में कदम उठाने की जरूरत है।