अन्य
    Friday, May 17, 2024
    अन्य

      टॉप सीक्रेट रही सिपाही तनवीर की गिरफ्तारी, यूपी के सीएम को दी थी गोली मारने की धमकी

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क ( डॉ. अरुण कुमार मयंक )। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धमकी देने का आरोपित सिपाही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में पकड़ा गया है।

      उत्तर प्रदेश की पुलिस ने डायरेक्ट कल शाम दीपनगर थाना के एक मकान से उसे गिरफ्तार किया है। इसके बाद यूपी पुलिस आवश्यक खानापूरी करने के लिए गिरफ्तार तनवीर को दीपनगर थाना ले गयी और 5 से 10 मिनट में कागजी कार्रवाई कर अपने साथ ले गई।

      यह गिरफ्तारी इतनी टॉप सीक्रेट थी कि गिरफ्तारी के पहले तक दीपनगर थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार को भी इसकी कोई भनक तक नहीं लगने दी गई थी।

      yogi most papular on facebookतनवीर ने फेसबुक पर योगी आदित्यनाथ को गोली मारने की धमकी दी थी। यूपी पुलिस ने रविवार को उसे दीपनगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

      आरोपित की पहचान यूपी के गाजीपुर जिला स्थित दिलदार नगर थाना क्षेत्र के रकसदा गांव निवासी तनवीर खान के रूप में की गयी।

      वह राजगीर के फारेस्ट गेस्ट हाउस में कांस्टेबल के पद पर तैनात है। आरोपित ने 24 अप्रैल को फेसबुक पर पोस्ट कर गोली मारने की धमकी दी थी।

      उसके खिलाफ दिलदार नगर थाना क्षेत्र के धनंजय सूर्यवंशी व विशाल पांडेय ने एफआईआर दर्ज करायी है।

      यूपी पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि धमकी देने वाला नालंदा जिले में सिपाही के पद पर तैनात है। उसके बाद यूपी पुलिस नालंदा पहुंची और उसे गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी।

      दीपनगर थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि आरोपित के खिलाफ यूपी में मुकदमा दर्ज है। दिलदारनगर की पुलिस उसे गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी। 

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!