चुनाव डेस्कदेशबिग ब्रेकिंगराजनीति

झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम को ईडी ने किया गिरफ्तार

रांची (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। झारखंड सरकार में मंत्री एवं कांग्रेस के वरीय नेता आलमगीर आलम को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूछताछ के दूसरे दिन गिरफ्तार कर लिया है। आलमगीर आलम के सचिव के नौकर के घर से 37 करोड़ रुपए से अधिक कैश बरामद हुआ था।

उसी सिलसिले में उनसे पहले पूछताछ की गई। इसके बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल उनका मेडिकल चेकप किया जा रहा है। उसके बाद उन्हें रांची ईडी कोर्ट में पेश किया जाएगा। ईडी उन्हें रिमांड पर ले सकती है।

बता दें कि आलमगीर आलम से ईडी ने बीते कल मंगलवार को भी 10 घंटे तक पूछताछ की थी।

Expert Media News

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, प्रशासन, सरकार को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर लेखन-संपादन करते आ रहे हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button