अन्य
    Thursday, March 20, 2025
    25 C
    Patna
    अन्य

      फतुहा में पुल से यूं लटका मिला युवा दंपति का शव

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। राजधानी पटना जिले के फतुहा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां काजी बिगहा पुल से एक युवा दंपति का शव लटका हुआ पाया गया है। यह मामला हत्या है या आत्महत्या? पुलिस दोनों पहलुओं पर गंभीरता से जांच में जुटी है। मृतक दंपति की पहचान काजी बीघा निवासी के पिंटू कुमार (35) और उसकी पत्नी आभा देवी (28) के तौर पर हुई है।

      बताया जाता है कि मृतक दंपति दनियावां में रोज ठेला लगाकर सत्तू बेचने का काम करते थे। फिलहाल सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस ने मौके स्थल पर पहुंची और शव को कब्जे अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय सदर अस्पताल भेज दिया है।

      ग्रामीणों ने बताया कि पिंटू ठेला पर सत्तू बेचने का काम करता था। शादी के कई साल होने के बाद भी कोई बच्चा नहीं था। इस वजह से दोनों परेशान थे। आए दिन छोटी-मोटी बातों को लेकर झगड़ा भी होता था। हालांकि वे दंपति द्वारा ऐसे कदम उठाने पर आश्चर्य व्यक्त कर रहे हैं।

      वहीं, फतुहा थाना प्रभारी ने बताया कि पारिवारिक विवाद में पहले पिंटू कुमार ने किशमीरिया गांव के पास फांसी लगाकर जान दे दी है। उसकी जानकारी मिलते ही पत्नी आभा देवी भी घटनास्थल पर पहुंची और उसने भी फांसी लगा ली। पुलिस सभी पहलुओं पर गहराई से छानबीन कर रही है।

      नालंदा में तीसरी बार अंबेडकर साहब की प्रतिमा का सर कलम किया

      गेहूं की खरीद को लेकर इन 8 जिला सहकारिता पदाधिकारी पर गिरी गाज

      चाईबासा चुनावी झड़पः ग्रामीणों ने गीता कोड़ा समेत 20 भाजपा नेताओं पर दर्ज कराई FIR

      आखिर इस दिव्यांग शिक्षक को प्रताड़ित करने का मतलब क्या है?

      ACS केके पाठक ने अब EC पर साधा कड़ा निशाना, लिखा…

      जुड़ी खबरें

      error: Content is protected !!