अन्य
    Monday, May 6, 2024
    अन्य

      आदित्यपुर नगर निगम की बोर्ड बैठकः कमीशनखोरी को लेकर जमकर बवाल

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क। झारखंड राज्य के आदित्यपुर नगर निगम की बोर्ड बैठक में वार्ड 31 की पार्षद रिंकू राय ने मेयर विनोद कुमार श्रीवास्तव के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कई संगीन आरोप लगाए हैं। वैसे पूरा मामला कमीशन के खेल को लेकर है।

      बता दें कि आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 28, 29 और 31 में चल रहे सड़क और नाले का संयुक्त योजना जिसकी लागत दो करोड़ तीन लाख 14 हजार रुपए है। लेकिन इस योजना का बिल बगैर वार्ड 29 और 31 के पार्षदों की संतुष्टि लिए पारित कर दी गई।

      वार्ड 29 की पार्षद स्वर्गीय राजमणि देवी का निधन हो चुकी है, जबकि वार्ड 28 की पार्षद अमृता श्रीवास्तव खुद मेयर विनोद श्रीवास्तव की पुत्रवधू है। वही वार्ड 31 की पार्षद रिंकू राय है।ADITYAUR CRUTION

      आज आयोजित वर्तमान कार्यकाल के आठवीं बोर्ड बैठक में जब पार्षद रिंकू राय ने योजना के संबंध में जानकारी लेनी चाही तो मेयर विनोद कुमार श्रीवास्तव बिफर पड़े और पार्षद रिंकू राय को खूब खरी-खोटी सुना डाली। इस दौरान डिप्टी मेयर सहित लगभग सभी पार्षद मौजूद थे।

      रिंकू राय ने बताया कि जब उन्होंने मेयर से उक्त योजना के संबंध में जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने कहा अपनी जद में रहें, आपको जहां जाना है जाइए। जहां धरना देना है दीजिए। जेल भेजवा देंगे।

      दरअसल, सूत्रों के अनुसार पूरा मामला कमीशन के खेल का है। स्वर्गीय राजमणि देवी के नहीं रहने पर मेयर विनोद श्रीवास्तव अकेले पूरी योजना की राशि का हिस्सा गचक गए।

      [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=X_ZaD58rdkA[/embedyt]

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!