अन्य
    Saturday, May 4, 2024
    अन्य

      अवैध खनन के खिलाफ ग्रामीण गोलबंद, क्रशर निर्माण ध्वस्त कर जताया आक्रोश

      “महिला बच्चों संग लाठी डंडे व लोहे के हथियार के साथ निकले दर्जनों लोगों ने क्रशर संचालन करने वालों को खदेड़ दिया। वहीं क्रशर संचालन के लिए हो रहे निर्माण पर टूट पड़े।”

      रांची (आमोद कुमार साहू)। सरकारी आदेश की धजिया उड़ाता खनन विभाग के खिलाफ ग्रामीण गोलबंद हो रहे हैं। रांची जिले के ओरमांझी थाना क्षेत्र के उकरीद के ग्रामीणों ने तापे स्थित संचालित कई क्रशरों को बंद करा दिया। नये निर्माण हो रहे एक क्रशर को ध्वस्त कर दिया।

       

      ormanjhi news1

      ग्रामीणों ने जिला खनन विभाग पर राज्य सरकार की घोषणाओं को धज्जियां उड़ाने सहित कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अवैध क्रेशर को बंद करने के नाम पर सिर्फ विभाग द्वारा दिखवटी कार्रवाई की जाती है। दूसरी ओर नियम को तक में रख कर और नये क्रेशर खोलने का आदेश दिया जा रहा है।

      इससे पूर्व ग्रामीणों ने हस्ताक्षरित आवेदन देकर तापे में खोले जा रहे अवैध क्रशर को रोकने के लिए विधायक रामकुमार पाहन, डीसी रांची मनोज कुमार, अंचल, थाना सहित स्थानीय जन प्रतिनिधियों से भी आग्रह किया गया था। बावजूद क्रशर को निर्माण होता देख आक्रोशित हो ग्रामीण खूद बंद कराने निकल गये।ormanjhi news2

      बंद कराने वाले ग्रामीणों में अजय कुमार महतो, अशोक महतो, रंजीत कुमार, भीम महतो, तरूण कुमार, उपेंद्र कुमार, करण कुमार, विमल महतो, सिकंदर महतो, राजेंद्र गोप, बालेश्वर महतो, अमित वेदिया, लालु गोप, अनोज कुमार, अशेश्वर महतो, आनंद गोप, सुनील गोप, राजेश महतो, जय सिंह, रिता देवी, चिंता देवी, प्रियंका देवी, आभा देवी, संगीता देवी, सावित्री देवी, पिंकी देवी, जितनी देवी, चानो देवी, सुनिता देवी, अंजु देवी, शंकर पाहन, मोहन सिंह, नोलेज मुंडा, मनोज मुंडा सहित कई ग्रामीणों ने कहा है कि किसी भी हाल में क्रशर निर्माण होने नही दिया जाएगा।

      ग्रामीणों का विरोध का कारण

      ग्रामीणों का कहना है कि क्रशर के निर्माण होने व संचालन से उड़ने वाले धूल से आसपास के सैकड़ो एकड़ कृषि भुमि बंजर हो जाएगी। जंहा निर्माण हो रहा है, उसके सौ मीटर की दूरी पर प्राथमिक विधालय उकरीद व पांच सौ मीटर स्थित प्राथमिक विद्यालय पिपरा टोली में पठन-पाठन की समस्या उत्पन्न हो जायेगी।

      इसके अलावा ओरमांझी व ईचादाग पंचायत के कई घनी आबादी वाले गांव के लोग इसके प्रभाव में आ जाएगें।

      कंपनी का वैध क्रशर निर्माण होने का दावा

      नये क्रशर निर्माण करने वाले कंपनी प्राथमेश्वर स्टोन के नीरज पांडेय ने दावा किया है कि झारखंड स्टेट पोलुशेन कंट्रोल बोर्ड द्वारा आदेश मिलने के बाद क्रशर का निर्माण किया जा रहा है।

      पांडेय ने कहा ग्रामीण किसी भी बात को समझने के लिए तैयार नही है। जबकि  अंचल कार्यालय द्वारा भी निर्माण स्थल की मापी कर निर्माण का आदेश दिया जा चुका है। कंपनी द्वारा मामले की जानकारी ओरमांझी की सूचना दे दी गई है।

       

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!