अन्य
    Monday, May 6, 2024
    अन्य

      रात अंधेरे गोलीबारी में एक युवक की मौत, एक महिला घायल

      नगरनौसा (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। नालंदा जिले के नगरनौसा थाना क्षेत्र के सदु बिगहा गांव में गुरुवार के संध्या क़रीब 7 बजे गांव के ही सुदामा यादव के छोटे पुत्र छोटू यादव को गोली मार कर हत्या कर दी गई है। गोली लगने से गांव की एक महिला की घायल होने की सूचना है।

      खबर है कि गोली लगने से घायल गोली लगने के बाद गंभीर रुप से घायल छोटू यादव को नगरनौसा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहाँ  से बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल बिहार शरीफ भेज दिया गया। वहां ईलाज के दौरान छोटू यादव की मौत हो गई।

      बदमाशों की गोलीबारी में गांव के नबल यादव के पत्नी के पैर में भी गोली लगने की सूचना है। पुलिस इस वारदात की पड़ताल में जुटी हुई है। अभी घटना में संलिप्त लोगों की पहचान एवं उसके कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

      अपडेटः  इस वारदात के शिकार परिजन बच्चों के विवाद की बात कह रहे हैं, वहीं पुलिस पूर्व का भूमि विवाद बता रही है। मृतक के परिजनों ने बताया कि घर के बच्चों का दोस्तों से विवाद हुआ था। इसी खुन्नस में शाम में आधा दर्जन पड़ोसी बदमाश घर पर आ धमके और परिवार के साथ मारपीट करने लगे।

      उसी दौरान बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। महिला सुनैना देवी बीच-बचाव करने आईं तो बदमाशों ने उनके पैर में गोली मार दी। इसके बाद भतीजा वीरेंद्र उर्फ छोटू के गले में गोली मारी। घटना के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। परिजन जख्मी को इलाज के लिए लेकर स्थानीय अस्पताल पहुंचे।

      कुछ ग्रामीण वारदात को प्रेम-प्रसंग से जोड़कर देख रहे हैं। बहरहाल पुलिस जांचोपरांत ही मामला स्पष्ट होगा। 

      घटना के बाद गांव में दो पक्षों में खासा तनाव देखा जा रहा है। ग्रामीणों की मानें तो वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश गांव से फरार हो गए हैं। ग्रामीण आशंकित हैं कि गांव में कभी-भी खून-खराबा हो सकता है।

      नगरनौसा थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस जांच में जुट गई। प्रारंभिक जांच में भूमि विवाद का मामला प्रतीत हो रहा है। जबकि, मृतक के परिजन बच्चों का विवाद बता रहे हैं। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर कार्रवाई कर रही है। 

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!