अन्य
    Sunday, May 5, 2024
    अन्य

      मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने में विफल है सरकारः अंतु तिर्की

      रांची। झारखंड की राजधानी रांची से सटे नामकुम प्रखंड के सिलवे पंचायत के टुंगरी टोला बस्ती मे जन समस्याओ को सुनते हुए झामुमो केन्द्रीय सदस्य अंतु तिर्की आज गांव वालों की जुबानी पानी, बिजली, हाईस्कूल, आंगन बाडी, राशन डीलर आदि की गंभीर समस्याओं को जानने का अवसर प्राप्त हुआ और आश्चर्य भी के राजधानी से सटे हुए गाँव होने के बावजूद यह गाँव विकास से कोसो दुर है।

      jmm antu 1सुनिता देवी के अनुसारः पानी की दिक्कत, शौचालय का निर्माण नही और ना ही कीसी को गैस कनेक्शन मिला।

      रंजीत महली के अनुसार: बिजली का पोल है, मगर बिजली नही और ना ही पानी। यह कैसा विकास है

      निर्मला देवी के अनुसार: आंगनबाड़ी 7-8 किमी दूर होने के कारण बहुत सारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त नही हो पाती है। इसलिए आंगनबाड़ी की बहुत जरूरत है।

      शिवा महली के अनुसार: इस गांव मे शिक्षा का बहुत बुरा हाल है। बच्चे कैसे उच्च शिक्षा हासिल करेगे। जनसंख्या अधिक है मगर हाईस्कूल का पता नही।

      अंतु तिर्की ने गांव वालों को पूर्ण भरोसा और विश्वास दिलाया के झामुमो हमेशा से झारखंडियों के हक और अधिकार के लिए लडती आयी है और झारखंडियों के लिए ही पूर्ण रूप से समर्पित है।

      बकौल अंतु तिर्की, ग्रामीणों की बातों से प्रतित होता है कि झारखंड की मौजूदा सरकार का मकसद काम कम और प्रचार ज्यादा करना ही रह गया है। अगर लोगो को सरकारी सुविधाएं नहीं मिली तो वे प्रखंड कार्यालय पर ताला बन्दी की जाएगी क्योंकि जब प्रखंड मे आम जनता की समस्या का समाधान ही नही निकलेगा तो प्रखंड में आधिकारियों को रहने का कोई हक नही है

      jmm antu 2झामुमो के नामकुम प्रखंड के नेता मुकेश महतो ने कहा कि सुविधाएं किसी की मेहरबानी नहीं, ग्रामीणों का हक और अधिकार है, उसे हर हाल में दिला कर ही दम लेगें।

      इस मौक पर कई महिला एवं पुरूष को श्री अंतु तिर्की द्वारा मुख्य रूप से सुरेश महली, बबलू महली, अनिल कुजूर, सुनिता देवी, बन्धनी देवी, करमी देवी, शिवा महली, किशोर मुंडा, संजय महतो, रंजीत महली, निर्मला देवी, संजय महतो, मदन हंस आदि को JMM की सदस्यता दिलाई गई।

      इस कार्यक्रम में लक्ष्मण राम, श्रेष्ठधर महतो, शिवा महली, संजय महतो, रंजीत महली, सोमरा महली, रंगटू महली, ललका महली, दिनेश महली, संजय महतो, जनक महतो, गणेश महतो, किशोर मुंडा, सुनिता देवी, निर्मला देवी आदि उपस्थित थी।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!