अन्य
    Saturday, May 4, 2024
    अन्य

      मिसाल बनी कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय, रिम्स में खुद हुईं क्वारंटाइन

      वे अमेरिका के दौरे से वापस रांची लौटीं। रांची एयरपोर्ट पर उतरते के साथ उन्होंने स्वत: रिम्स में बने क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती होने की इच्छा जताई। जिसके बाद उन्हें रिम्स ले जाया गया

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज डेस्क। कोरोना वायरस के पूरी दुनिया में आतंक के बीच महगामा से कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह सतर्कता और सावधानी की एक मिसाल पेश की है।

      MLA PANDEY 2कहा जाता है कि महगामा विधायक अमेरिका में महिला सम्मेलन में भाग लेने के लिए अमेरिका गई थीं। रांची लौटते ही उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से खुद को क्वारंटाइन सेंटर भेजे जाने की इच्छा जाहिर की, ताकि वह डॉक्टरों की निगरानी में रह सकें।

      स्वास्थ्य विभाग की टीम उन्हें एंबुलेंस से एयरपोर्ट से सीधे रिम्स लेकर गई। विधायक ने यह जानकारी ट्वीट के जरिए तस्वीर के साथ साझा की।

      उन्होंने कहा कि वह पूरी तरह ठीक हैं। दुनिया भर में ऐहतियात के तौर पर यह प्रोटोकॉल अपनाया जा रहा है, इसलिए उन्होंने खुद को क्वारंटाइन करने का निर्णय लिया है। इसलिए किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। आपकी सतर्कता सबको सुरक्षित रख सकती है।

      स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि अन्य जनप्रतिनिधियों को सीख लेनी चाहिए।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!