अन्य
    Saturday, May 4, 2024
    अन्य

      पुलिस ने की 3 एकड़ अफीम की खेती नष्ट, 4 केन बम भी मिले

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। सरायकेला पुलिस को  आज विशेष सर्च ऑपरेशन के दौरान दोहरी सफलता मिली है…

      SARAIKELA NEWS 1 1जहां पहले चौका थाना अंतर्गत रेयरदा, चैतनपुर व ईचाडीह के आसपास करीब तीन एकड़ भूमि पर  हो रहे अवैध अफीम की खेती को नष्ट किया।

      वहीं पुलिस इस सफलता के बाद जैसे आगे बढ़ी तो डोंगाडीह के पास उसे एक एक किलो के चार केन बम मिले। जिसे पुलिस ने जंगल में ही नष्ट कर दिया।

      इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी कार्तिक एस ने बताया कि पुलिस को टार्गेट कर केन बम प्लांट किया गया था, जिसे पुलिस ने नष्ट कर दिया है।

      उन्होंने बताया कि आगे भी नक्सलियों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी रहेगा। वैसे इस घटना के बाद साफ हो गया है कि इलाके में अभी भी नक्सली मौजूद हैं।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!