
एक्सपर्ट मीडिया न्यूज डेस्क। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ सदैव साथ साथ रहने वाला दिखनेवाला शख्स हरेंद्र सिंह अब नीतीश के सबसे प्रिय स्वामिभक्त विश्वासपात्र होने के साथ पारिवारिक सदस्य के तौर पर जाने जाते है विगत 40 वर्षों से तो मैं खुद ही हरेंद्र को जानता हूं तब वो सामान्य कांस्टेबल थे।
1985 में जब नीतीश कुमार लोकदल की टिकट में हरनौत से पहली बार विधायक बने तो उनका अंगरक्षक कामेश्वर सिंह हुआ करते थे। जब 1989 में बाढ़ क्षेत्र से नीतीश सांसद बने, तब हरेंद्र सिंह बतौर अंगरक्षक तैनात हुए और तब से आज तक नीतीश कुमार के साथ वफादारी निभाते रहे।
सामान्य कांस्टेबल से दारोगा तक की सरकारी नौकरी से रिटायर होने के बाद भी हरेंद्र नीतीश के विश्वासपात्र रहे नीतीश से किसी को मिलवाना जुलाना हो तो उनसे कहिए। किसी स्तर की पैरवी हो तो हरेंद्र से कहिए। हरेंद्र नीतीश के कितने नजदीक और पारिवारिक हैं।
इस बात से समझिए कि उनके पुत्र पुत्रियों की शादी मुख्यमंत्री आवास से ही हुई और नीतीश के साथ पूरा मंत्रिमंडल शादी समारोह में शरीक हुए।
नीतीश के साथ निशांत का भी पूरा ख्याल रखने की जिम्मेदारी भी है। अक्सर निशांत के साथ भी वैसे ही दिखेंगे, जैसे नीतीश के साथ हरेंद्र से अब उन्हें हर कोई हरेंद्र बाबू कहकर हर पॉलिटीशियन ब्यूरोक्रेट से लेकर डीजीपी तक संबोधित करता है।
हरेंद्र सिंह जुलाई में बिहार विधान परिषद के सदस्य भी बन जायेंगे। यूं ही कोई फर्श से अर्श तक नहीं पहुंचता। जीता जागता मिसाल हरेंद्र सिंह हैं, जिन्हें वफादारी का इनाम मिलेगा माननीय बनाकर। (साभारःफेसबुक)









