झारखंडदेशफीचर्डसोशल मीडिया

मासिक पत्रिका इंस्टेंट इंडिया न्यूज़ वायरल बिहार-झारखंड का भव्य विमोचन

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज डेस्क। सरायकेला जिले में मंगलवार को मासिक पत्रिका इंस्टेंट इंडिया न्यूज़ वायरल बिहार-झारखंड का भव्य विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त नितीश कुमार सिंह उपस्थित रहे.IMG 20260407 WA0014

उपायुक्त ने पत्रिका के सफल संचालन के लिए पूरी संपादकीय टीम को शुभकामनाएं दीं और सकारात्मक व जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि पत्रकारिता एक चुनौतीपूर्ण पेशा है, जिसमें रचनात्मक ऊर्जा और निष्पक्षता के साथ कार्य करने की आवश्यकता होती है.

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत भी मौजूद रहे. उन्होंने पत्रिका के विमोचन पर पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी दौर में पत्रकारिता आसान नहीं है, लेकिन इंस्टेंट न्यूज़ वायरल द्वारा प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में कदम रखना सराहनीय पहल है. उन्होंने पत्रिका के बेहतर संचालन के लिए शुभकामनाएं दीं.

इस अवसर पर आदित्यपुर नगर निगम के मेयर संजय सरदार, सरायकेला नगर पंचायत के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, डीटीओ गिरजा शंकर महतो, गम्हरिया सीडीपीओ दुर्गेश नंदिनी, वरिष्ठ पत्रकार कवि कुमार, मुकेश भारतीय, ब्रजेश सिंह, शिक्षाविद केपी सोरेन, अधिवक्ता ओमप्रकाश, आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह, समाज विज्ञानी रविंद्र नाथ चौबे, पर्यावरणविद सुबोध शरण, समाजसेवी सुरेशधारी और मनोज पासवान सहित कई गणमान्य लोग और क्षेत्र के पत्रकार उपस्थित रहे.

mukesh bhartiy
mukesh bhartiy

सभी अतिथियों ने पत्रिका के उज्ज्वल भविष्य और सफल संचालन की कामना करते हुए इसे क्षेत्रीय पत्रकारिता के लिए एक सकारात्मक पहल बताया.

Expert Media News

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, प्रशासन, सरकार को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर लेखन-संपादन करते आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button