अन्य
    Sunday, May 5, 2024
    अन्य

      कोरोनाः जमशेदपुर में हाई अलर्ट, बोले डीसी- अफवाहों से बचें

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़। राष्ट्रीय आपदा घोषित कोरोना को लेकर जमशेदपुर जिला प्रशासन ने कमर कस लिया है। जहां जिले के सभी बड़े सरकारी और निजी अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड के साथ प्रभावित रोगियों के घरों में ही कोरोटाइज करने की व्यवस्था शरू कर दी गई है।

      11 2
      सिविल सर्जन बी माहेश्वरी..

      इधर जमशेदपुर उपायुक्त और सिविल सर्जन आज कोल्हान के सबसे बड़े निजी अस्पताल टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचे। जहां इन्होंने 103 बेड के बने आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया। साथ ही अस्पताल के विधि व्यवस्था का भी जायजा लिया।

      इस दौरान जिले के सिविल सर्जन एवं टाटा मुख्य अस्पताल के महाप्रबंधक भी मौजूद रहे। वहीं जिले के उपायुक्त अस्पताल की व्यवस्था को देखकर संतुष्ट नजर आए। जिले के उपायुक्त ने आम लोगों से  सावधानी बरतने और जरूरी पड़ने पर ही  घरों से बाहर निकलने की अपील की।

      22 2
      उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला…

      जिले के उपायुक्त ने कहा कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज में कोरोनावायरस  की जांच के लिए व्यवस्था की गई है। वहीं उन्होंने आम लोगों से अफवाहों से बचने की अपील भी की। उधर सिविल सर्जन ने आम लोगों से इस वायरस से बचने के लिए जरूरी एहतियात उठाने की अपील की।

      साथ ही उन्होंने जिले के सभी बड़े सरकारी और निजी अस्पतालों को इस वायरस से लड़ने के लिए तैयार बताया। वहीं टाटा मुख्य अस्पताल के महाप्रबंधक ने अस्पताल को इस वायरस से लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार बताया।

      वैसे सरकारी आदेश के बाद शहर के सभी सरकारी और गैर सरकारी शिक्षण संस्थान बन्द कर दिया गया है। इसके अलावा शॉपिंग मॉल, पार्क, जिम और सिनेमाघर जैसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्र को भी अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है।2 1

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!