“इस दोहरे हत्याकांड को लेकर ग्रामीण अब कुछ भी बताने से इन्कार कर रहे हैं। वे कुछ बताने की भय से अपने अपने घरों में दुबके रहे। गांव के घर गली में सन्नाटा पसरा है। एक दो अवैध बच्चे खेलते नजर आए…”
एक्सपर्ट मीडिया न्यूज (रंजीत)। नालंदा जिले के बेन थानान्तर्गत बारा पंचायत के बासोडीह गांव होलिका दहन की रात्री में फसल बरबादी को लेकर बिजेंद्र यादय एवं राजनंदन यादव के बीच कहा सुनी हुई थी।
इस छोटी सी बात को लेकर दोनों पक्ष की ओर से गोलीबारी होने लगी। जिसमें बिजेंद्र यादव की पत्नी रिंकू देवी को एक गोली जा लगी जिससे रिंकू देवी की मौत घटना स्थल पर हो गयी।
इस घटना को सुनकर बेन थानाध्यक्ष पिंकी प्रसाद दल बल के साथ उक्त घटनास्थल पर पहुंची और मृतका को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्ट मार्टम के लिए बिहारशरीफ भेज दिया।
इसके बाद पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए गाँव में खोजने लगी। इसकी भनक मिलते ही आरोपी राजनंदन यादव भागने लगा। उसे देखकर मृतक के परिजन ने खदेड़ कर पकड़ लिया और उसे बाइक पर बैठाकर उसे गंगटी गाँव की ओर लेकर चल गया। इसके बाद वहां आरोपी को ईट पत्थर से कूचने के बाद गला दबाकर हत्या कर दिया।
ग्रामीणों ने दबी जुबान से कहा कि मृतक रिंकू देबी की हत्या के बाद बिजेंद्र यादव ने कहा था कि खून का बदला खून से लेंगे, जो कर दिखाया।
इस दोहरे हत्या का पता पुलिस को चला तो हाथ पावँ फूलने लगा और त्वरित कारवाई करते हुए गंगटी खंधा से लाश को बरामद किया, जिसकी पहचान राजनंदन यादव उर्फ राजेन्द्र यादव गांव बासोडीह निवासी के रूप में की गयी।
इस वारदात को लेकर ग्रामीण कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं। वे कुछ बताने की भय से अपने अपने घरों में दुबके रहे। गांव के घर गली में सन्नाटा पसरा था। एक दो बच्चा खेलता नजर आया।
गावँ के अधिकांश युवा उम्र के व्यक्ति गाँव छोड़ कर भाग गए। सिर्फ नजर भी आया तो महिलाएं एवं बुजुर्ग, वह भी पुलिस या किसी बाहरी ब्यक्ति को देखकर दरवाजा बंद कर लेती थी।
थानाध्ययक्ष पिंकी प्रसाद ने बताया कि एक आरोपी प्रियंका देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे जेल भेज दिया गया और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए चिन्हित स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।
एएसपी अजय कुमार ने उक्त घटनास्थल का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने थानाध्यक्ष को आवश्यक कारवाई के निर्देश दिए। बहरहाल, इस दोहरे हत्याकांड ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया है।