अन्य
    Saturday, May 4, 2024
    अन्य

      दिल्ली भूख हड़ताल में होंगी बिहारी कमर्चारियों की आवाज़ बुलंद

      आगामी 14 अक्टूबर को दिल्ली के स्व अटल जी के समाधि स्थल पर आयोजित भूख हड़ताल में बिहार के सरकारी कर्मचारियों के हक की आवाज़ें बुलन्द होगी……………”

      1 5एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क।  केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के खिलाफ आज नालन्दा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ के बीएमएस कार्यालय में बिहार राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ से सम्बद्ध सरकारी कर्मचारी राष्ट्रीय परिसंघ की महत्वपूर्ण बैठक हुई,  जिसमें अधिकाधिक संख्या में सरकारी कर्मचारियों के सम्मिलित होने का निर्णय लिया गया।

      बैठक में कार्यक्रम के बारे में बताते हुए प्रदेश संयोजक अशोक कुमार ने बताया कि वर्तमान परिवेश में सरकारी कर्मचारियों का जीवन अंधकारमय हो गया है। सत्ताशीर्ष के नेतृत्वकर्ताओं द्वारा लगातार हो रहे गलत फैसले से सरकारी दफ्तरों में सरकारी कर्मचारियों की संख्या लगातार घट रही है। जीवन के 30 से 35साल समर्पित करने के बाबजूद पेंशन का भी लाभ नही मिल पा रहा है।

      राज्य सरकार एवं शासी निकायों में एकसमान वेतन नही मिल पा रहा है। कर्मचारियों के हित में उनके समस्याओं के समाधान के लिए केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों का विरोध दर्ज करने के लिये बड़ी संख्या में लोग दिल्ली कूच करेंगे।

      बैठक में निवास कुमार, राहुल सिंह, गौरव भारती, राकेश कुमार, पवन कुमार सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!