देशबिग ब्रेकिंगबिहारसोशल मीडिया

Patna Crime: महिला संग बीच सड़क 3 मनचले करते रहे गंदा काम, लोग बनाते रहे वीडियो

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क डेस्क। बिहार की राजधानी पटना में पुलिस की लगातार चौकसी के बावजूद भी मनचले अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। पटना के दीघा-आशियाना रोड में तीन युवकों ने एक महिला के साथ गंदा काम किया।

महिला के शोर मचाने पर भीड़ जमा हो गई लेकिन उसकी मदद किसी ने नहीं की। वहां खड़े कुछ लोग मनचले का वीडियो बनाता रहे।

खबर के मुताबिक सोमवार की रात उस वक्त लोगों की भीड़ जमा हो गई, जब तीन मनचले एक महिला को उठाने की कोशिश करने लगे। सूचना मिलते ही राजीव नगर थाने की गश्ती पुलिस मौके पर पहुंच गई और तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपितों की पहचान रोहित कुमार, जितेंद्र कुमार और रंजन कुमार के रूप में हुई है। तीनों रूपसपुर थाना क्षेत्र के महुआबाग के रहने वाले हैं। सभी की उम्र 20-22 वर्ष के बीच है। वे निजी वाहन चालक हैं।

थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर छेड़खानी का मामला दर्ज किया गया है। आरोपितों को जेल भेज दिया गया।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला की उम्र लगभग 30 वर्ष है। महिला दाई का काम करती है।

पीड़ित ने बताया कि वो सोमवार की रात अपना काम खत्म कर घर लौट रही थी। तभी दीघा-आशियाना रोड में रामनगरी मोड़ पर तीन मनचले आ गए।

पीड़िता ने बताया कि तीनों मेरे साथ बदसलूकी करने लगे। इसे देख महिला ने शोर मचाया। जिसके बाद भीड़ जमा हो गई। लेकिन वहां खड़े लोगों ने महिला की मदद नहीं की।

कुछ लोग लफंगों की हरकतों का वीडियो बनाने लगे। तब एक मनचले ने महिला को जबरन उठाकर ले जाने की कोशिश की। इस बीच पुलिस वहां पहुंच गई। उन्हें देखकर लफंगे भागने लगे, लेकिन जवानों ने खदेड़कर तीनों आरोपितों को दबोच लिया।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker