देश

संविधान दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सचिवालय में प्रधान सचिव ने दिलाई शपथ

राँची (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क)। संविधान दिवस के अवसर पर कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारत के संविधान के प्रति समर्पित रहने, मूल कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक अनुपालन करने तथा संवैधानिक आदर्शों के प्रति आदर करने की शपथ दिलायी गई।

संविधान की प्रस्तावना की शपथ सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का ने दिलायी।

इस अवसर पर प्रधान आप्त सचिव रामदेव शर्मा, आप्त सचिव रमेश प्रसाद सहित सभी कर्मचारीगण उपस्थित थे।

 

 

मुकेश भारतीय

मुकेश भारतीय वरिष्ठ पत्रकार हैं और राजनीति, प्रशासन और स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर लेखन-संपादन करते हैं। More »
Back to top button
Ashoka Pillar of Vaishali, A symbol of Bihar’s glory Hot pose of actress Kangana Ranaut The beautiful historical Golghar of Patna These 5 science museums must be shown to children once