कला-संस्कृतिजरा देखिएदेशबिग ब्रेकिंगबिहार

अब लिट्टी-चोखा, दही-चूड़ा, सत्तू, खाजा और पुरूकिया भी होंगे जीआई टैग

पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार के लिट्टी चोखा, दही-चूड़ा और सत्तू को अब पंजीकृत राष्ट्रीय पहचान मिलेगी। इसके साथ ही पिपरा का खाजा, पटना का रामदाना लाई एवं गोपालगंज के पुरुकिया समेत 48 फसलों व व्यंजनों को राष्ट्रीय पहचान प्राप्त होगा।

वहीं मोकामा का मखाना व मशरूम, रोहतास का सोनाचूर चावल, बांका- मुंगेर का पाटम अरहर, भागलपुर का तितुआ मसूर भी राष्ट्रीय पहचान पायेंगे। पटना के दीघा का मालदा आम, समस्तीपुर का बथुआ आम, सहरसा का नटकी धान, रोहतास का गुलशन टमाटर को भी राष्ट्रीय पहचान प्राप्त होगी।

इन उत्पादों के साथ-साथ सिंदूर के पौधे को भी जीआई टैग के लिए प्रस्तावित किया गया है। बिहार कृषि विश्वविद्यालय ने इसे लेकर मंत्रणा की है। इसमें इन फसलों व व्यंजनों को जीआई टैग दिलाने के प्रस्ताव आये हैं।

इन उत्पादों का पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन ले लिया गया है। इनका इतिहास, गुणवत्ता और महत्व को रेखांकित कर लिया गया है। इन उत्पादों को राष्ट्रीय पहचान मिलने के बाद इनकी डिमांड बढ़ेगी। इससे किसानों की आय में इजाफा होगा।

खबरों के अनुसार बिहार के जिलों में भ्रमण कर रही वैज्ञानिकों की टीम जीआई टैग दिलाने को लेकर जिलों में विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों की टीम भ्रमण कर रही है। लंबे समय से किसानो की ओर से की जाने वाली खेती और इनकी गुणवत्ता परखी जा रही है। व्यंजनों व उत्पादों के बारे में जानकारी ली जा रही है। बीते छह माह से विश्वविद्यालय की ओर से यह सिलसिला चल रहा है। इसके लिए एक स्पेशल सेल भी बनायी गयी है।

बिहार कृषि विश्वविद्यालय के शोध निदेशक डॉ अनिल कुमार सिंह के अनुसार बिहार के उत्पादों को जीआई टैग दिलाने को लेकर वैज्ञानिकों की टीम लगी है। इसके लिए स्पेशल सेल भी बनायी गयी है। हर जिले में जाकर व्यंजनों व फसलों के वैदिक व पुरातन इतिहास के साथ उनके महत्व और गुणवत्ता की जानकारी ली जा रही है।

बिहार कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ डीआर सिंह के अनुसार बिहार के उत्पादों को जीआइ टैग दिलाने को लेकर बिहार सरकार गंभीर है। पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में बिहार से अधिक जीआई टैग उत्पाद हैं। बिहार को इस मामले में अव्वल लाने की कवायद हो रही है।

चाईबासा चुनावी झड़पः ग्रामीणों ने गीता कोड़ा समेत 20 भाजपा नेताओं पर दर्ज कराई FIR

आखिर इस दिव्यांग शिक्षक को प्रताड़ित करने का मतलब क्या है?

ACS केके पाठक ने अब EC पर साधा कड़ा निशाना, लिखा…

केके पाठक का तल्ख तेवर बरकरार, गवर्नर को दिखाया ठेंगा, नहीं पहुंचे राजभवन

मनोहर थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर गोड्डा सासंद को दी गिरफ्तार करने की चेतावनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button