देशपर्यटनबिग ब्रेकिंगबिहार

नालंदाः सीएम ने राजगीर को दी एक और बड़ी सौगात, ब्रह्मकुंड से सूर्यकुंड तक बनेगा फ्लाईओवर

“हम तो बचपन से राजगीर आ रहे हैं। यहां सभी तरह का विकास का काम किया गया है। मलमास मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की समस्या न हो इसके लिए मैंने खुद तैयारियों की समीक्षा की। इस साल उम्मीद है कि एक करोड़ से अधिक श्रद्धालु मेले में आएंगे। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं होगी… श्री नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री, बिहार।

राजगीर (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क)। राजकीय मलमास मेला का उद्घाटन करने राजगीर पहुंचे सीएम नीतीश कुमार ने ब्रह्म कुंड से सूर्य कुंड तक फ्लाईओवर का निर्माण कराए जाने की घोषणा की। बुधवार को उन्होंने सरस्वती कुंड परिसर का उद्घाटन किया।

Chief Minister Nitish Kumar reached Rajgir Malmas Mela revealed the secret of leaving Indias Bengaluru press conference 2वहीं गंगा महाआरती में शामिल होने के बाद धर्म सभा में पहुंचे। जहां सीएम के समक्ष पंडा कमेटी ने यह मांग रखी। जिस पर सीएम ने सहमति जताते हुए फ्लाईओवर बनाने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि राजगीर में हमने बहुत काम किया है। हम सभी धर्म का सम्मान करते हैं। जिस स्थल पर एक महीने तक 33 कोटि देवी-देवता निवास करते हैं वह स्थल कितना पवित्र होगा, यह स्वयं सोच सकते हैं।

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि पहले राजगीर का क्या हाल था और आज राजगीर कैसा है, इसमें लोग खुद अंतर देख सकते हैं। आज राजगीर एक पूर्ण रूप से विकसित पर्यटक स्थल के रूप में तब्दील हो चुका है। यहां घोड़ा कटोरा, नेचर सफारी, जू-सफारी जैसे स्थलों तक पहले आने-जाने का रास्ता नहीं था। हमने आने-जाने के लिए बेहतर रास्ता का निर्माण करवाया। आज पहाड़ पर जाने के लिए रास्ता बनाया गया है। उन्होंने कहा कि आज हर क्षेत्र में बिहार को अवार्ड मिल रहा है।Chief Minister Nitish Kumar reached Rajgir Malmas Mela revealed the secret of leaving Indias Bengaluru press conference 1

सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने कहा कि राजगीर में पधारे 33 कोटि देवी-देवता हमारे सीएम को आशीर्वाद दें कि ये आने वाले समय में पूरे देश की सेवा करें। सीएम नीतीश कुमार का ही भागीरथ प्रयास है कि आज यहां गंगा जी भी प्रत्यक्ष दर्शन दे रही है।

पंडा समिति के अध्यक्ष नीरज उपाध्याय ने कहा कि इस बार मुकम्मल व्यवस्था की गई है। उन्होंने सीएम से बिहार के सभी जिलों से सालों भर बस सेवा शुरू करवाने का अनुरोध किया।

इस अवसर पर एमएलसी रीना यादव, विधायक डॉ. जितेन्द्र कुमार, सीएम से सचिव अनुपम कुमार, प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि, ओएसडी गोपाल सिंह, नालंदा डीएम शशांक शुभंकर, गया डीएम डॉ. त्यागराजन, एसपी अशोक मिश्रा, पंडा कमिटी के सचिव विकास उपाध्याय, सुधीर उपाध्याय, अश्विनी कुमार उपाध्याय, रवि पांडे, पिंटू उपाध्याय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

मुकेश भारतीय

मुकेश भारतीय वरिष्ठ पत्रकार हैं और राजनीति, प्रशासन और स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर लेखन-संपादन करते हैं। More »
Back to top button
Ashoka Pillar of Vaishali, A symbol of Bihar’s glory Hot pose of actress Kangana Ranaut The beautiful historical Golghar of Patna These 5 science museums must be shown to children once