अन्य
    Sunday, May 19, 2024
    अन्य

      अभाविप का उग्र प्रदर्शन देख यूं जमीन पर आ बैठा मगध विश्वविद्यालय प्रशासन

      अब सभी लम्बित परीक्षाओं के परीक्षाफल प्रकाशित शीघ्र कर दिया जायेगा। ऑनलाइन प्रोसेस के नाम पर महाविद्यालयों द्वारा अधिक राशि नहीं ली जायेगी। सभी महाविद्यालयों के परीक्षा फॉर्म की फीस में एकरूपता होगी। छात्राओं से नामांकन शुल्क लेने वाले प्राचार्यों पर कार्रवाई होगी...

      गया (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। आज अखिल भारतीय विधार्थी परिषद मगध विश्वविद्यालय इकाई ने कुलपति कार्यालय के समक्ष उग्र प्रदर्शन के साथ जोरदार नारेबाजी की।

      विश्वविद्यालय प्रशासन 2इस मौके पर अभाविप नेता सूरज सिंह ने कहा कि आज 2023-2027 के छात्र-छात्राओं को पंजीयन में काफी समस्या आ रही है, जिसे दूर करने में विश्वविद्यालय प्रशासन पूरी तरह फेल हो गई है। रोज हजारों छात्र-छात्राएं गांव-शहर से आते है, पर उनके पंजीयन से जुड़ी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता है। अगर विश्वविद्यालय प्रशासन इस समस्या का समाधान नही करती है तो अभाविप आन्दोलन जारी रखेगी। एक भी छात्र-छात्राओ का पंजीयन अभाविप नही रूकने देगी।

      उन्होंने कहा कि आज विश्वविद्यालय में सही समय पर न डिग्री मिल रही है, न परीक्षाफल दिया जा रहा है, न ही छात्र हित का कोई कार्य हो रहा है। आज विश्वविद्यालय बस टेन्डर का कार्य कर रही है। छात्र हित का कार्य भूल चुकी है, जो चिन्ता जनक है।

      उन्होंने कहा कि आज मगध विश्वविद्यालय कैंपस एवं सभी महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं को मूलभूत सुविधाओ से वंचित रखा जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन छात्र हित का कार्य करे नहीं तो विश्वविद्यालय में छात्रों के हक के लिए आन्दोलन होता रहेगा।

      वही अभाविप के मगध विश्वविद्यालय कैंपस अध्यक्ष देवेश दुबे ने कहा कि विश्वविद्यालय अव्यवस्था का अड्डा बन गया है। छात्र समस्याओं से झुझ रहे है, पर पदाधिकारी ध्यान नहीं दे रहे है। आज अभाविप ने छात्र हित के कई मांगों को लेकर प्रदर्शन किया है। विश्वविद्यालय सभी लम्बित परीक्षाफल यथाशीघ्र प्रकाशित करे। जिन छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन नहीं दिया गया है, उन्हे रजिस्ट्रेशन कार्ड दिया जाए।

      विश्वविद्यालय प्रशासन 3

      वही जिला संयोजक राजीव रंजन कुमार ने कहा कि अनुग्रह कॉलेज के भ्रष्ट प्राचार्य पर कार्रवाई न होना विश्वविद्यालय का दोष है।  जिसे लेकर छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज हुआ, वो भी दुखद था। परन्तु गया कॉलेज के प्राचार्य पर कार्रवाई न होना अधिक दुखद है।

      उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की गलती होती है और शुल्क छात्र-छात्राओं से लिया जाता है, जो कि निंदनीय है। इसे अविलंब बंद करना होगा। जिन छात्र-छात्राओं का रजिस्ट्रेशन अभी तक नही हुआ है, उन छात्र-छात्राओं का विश्वविद्यालय बिना अतिरिक्त शुल्क लिए रजिस्ट्रेशन कराये। डिग्री देने की समय सीमा विश्वविद्यालय तय करे। सभी महाविद्यालयों की सभी शुल्क समान्य होने चाहिए। नामांकन प्रक्रिया में प्रोस्पेक्टस के नाम पर अतिरिक्त शुल्क, जो छात्र-छात्राओं से लिया जाता है, उसे भी बंद किया जाए।

      वही अभाविप के छात्र नेताओ से वार्ता करने आये कुलपति, कुलसचिव, कुलानुशासन, अध्यक्ष छात्र कल्याण एवं कई पदाधिकारी ने कहा कि अभाविप के इन मांगों को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन 2023-2027 के विधार्थीयों की समस्याओं का समाधान यथा शीध्र करेगी।

      सभी लम्बित परीक्षाओं के परीक्षाफल प्रकाशित शीघ्र कर दिया जायेगा। ऑनलाइन प्रोसेस के नाम पर महाविद्यालयों द्वारा अधिक राशि नहीं ली जायेगी। सभी महाविद्यालयों के परीक्षा फॉर्म की फीस में एकरूपता होगी। छात्राओं से नामांकन शुल्क लेने वाले प्राचार्यों पर कार्रवाई होगी।

      विश्वविद्यालय प्रशासन 5

      अनुग्रह कॉलेज गया के प्राचार्य के विरूद्ध जांच प्रतिवेदन के आधार पर कार्रवाई की जायेगी। सभी परीक्षाफल मार्क्सिस्ट और प्रोविजनल एवं टीआर के साथ 25 दिसंबर तक महाविद्यालयों को भेज दी जायेगी। पंजीयन सम्बन्धित या अन्य कागजातों में त्रुटियों के निराकरण हेतु वर्तमान सत्र के छात्रों से सुधार के नाम पर फीस नहीं ली जायेगी। पर पूर्व के छात्रों से फीस ली जायेगी।

      एसडी महाविद्यालय कलेर में नामांकन की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी। छात्रों का पंजीयन रसीद महाविद्यालय को भेज दिया जाएगा। जिन छात्रों का पंजीयन छूट गया है, उनका पंजीयन कर लिया जाएगा। सभी महाविद्यालय में छात्राओं के लिए अलग काउंटर बनाए जाएंगे। प्रोटेक्ट्स की छपाई बंद कर महाविद्यालय के सारा ब्योरे ऑनलाइन होंगे। सभी प्रकार की फीस में एकरूपता नियमानुसार होगी।

      इस मौके पर अभाविप के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य पशुपतिनाथ जी,प्रदेश सह मंत्री सूरज सिंह, जिला संयोजक राजीव रंजन कुमार, महानगर मंत्री विनायक कुमार,बोधगया नगर मंत्री अभिषेक आर्य, प्रदेश कारयकारणी सदस्य सुबोध पाठक, प्रिया सिंह,सत्यम कुमार,प्रगति कुमारी, प्रिया सिंह, साक्षी गिरी,खुशी कुमारी, तमन्ना कुमारी, विनायक कुमार, चंदन कुमार, सोनू कुमार, रोशन कुमार, सुबोध पाठक, राहुल सिंह, रूपेश कुमार, सौरभ कुमार, गौतम कुमार, लक्ष्मीकांत कुमार, अभिषेक कुमार, पवन मिश्रा, शिवम कुमार, आकाश कुमार, हिमांशु कुमार, आकाश कुमार, रुपेश कुमार, आदित्य मिश्रा, प्रिंस कुमार, सुमन कुमार, आयुष कुमार, शिवम कुमार, ऋषि कुमार, दिवेश दुबे, संतोष कुमार, अनुज कुमार, विशाल महतो, आयुष कुमार, राजीव रंजन, अमित कुमार सिन्हा, सत्यम कुशवाहा, बोधगया नगर इकाई अभिषेक आर्य,  अमित कुमार सिन्हा, विशाल कुमार,सुमीत कुमार आदि लोग उपस्थित थे।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!