अन्य
    Saturday, May 18, 2024
    अन्य

      लॉकडाउनः पुलिस गश्ती देख युवक ने लगाई तालाब में छलांग, मौत, आक्रोश, प्रदर्शन

      इस घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए हैं और सोशल डिस्टेंसिंग भूल कर प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस समझाने के प्रयास में जुटी है। स्थानीय लोगों का आरोप  है कि लॉक डाउन में पुलिस बेवजह परेशान कर रही  है। सिटी एसपी घटनास्थल पर मौजूद हैं और स्थिति को संभालने में जुटे हैं….

      जमशेदपुर (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। टेल्को थाना पुलिस की गश्ती दल देख भागने के क्रम में एक युवक ताबाल के गहरे पानी में कूद गया। जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम विक्की महतो बताया जा रहा है और वह बिरसानगर जोन नंबर 3 का  रहने वाला है।

      lockdowv hadsa 1

      खबर है कि सीटू तालाब के समीप तीन युवक लॉक डाउन के दौरान घूम रहे थे, इसी दौरान बिरसा नगर थाना पुलिस की गश्ती दल उधर से गुजर रही थी।

      पुलिस की गाड़ी को देखकर तीनों युवक भागने लगे, इसी दौरान विक्की महतो पुलिस के डर से तालाब में कूद गया। जहां गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।

      उधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरीय पदाधिकारी  टेल्को और बिरसानगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं टाटा मोटर्स की फायर ब्रिगेड की टीम अपने गोताखोरों के साथ शव निकालने में जुटी हुई है।

      फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। समाचार लिखे जाने तक युवक का शव नहीं बरामद किया जा सका है। वहीं घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

      lockdowv hadsa 3

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!