देशबिग ब्रेकिंगबिहार

दारोगा पुत्र की हत्या मामले में लालू प्रसाद के भाई का 2 पोता गिरफ्तार

पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार की राजधानी पटना की एजी कॉलोनी में शुक्रवार की रात पार्टी के दौरान दारोगा के बेटे आर्यन राज की हत्या के मामले में पटना पुलिस ने गोपालगंज के फुलवरिया में छापेमारी कर दो किशोरों को पकड़ा है। पकड़े गये दोनों किशोर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े भाई के पोते बताये जा रहे हैं।

गिरफ्तारी के बाद पटना पुलिस अहले सुबह दोनों को अपने साथ लेकर चली गयी। एसपी स्वर्ण प्रभात ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पुलिस ने यह भी पुष्टि की है कि जिस फ्लैट में आर्यन राज की हत्या हुई है, वह फ्लैट भी इन्हीं आरोपितों का है।

पुलिस ने दोनों आरोपितों से यहां भी पूछताछ की, उसके बाद पटना लेकर गयी है। फुलवरिया पुलिस के साथ पटना पुलिस जब आरोपितों के घर पर छापेमारी करने पहुंची तो दोनों आरोपितों ने पीछे के रास्ते से भागने की कोशिश की। लेकिन, पुलिस ने उन्हें दौड़ाकर दबोच लिया और फिर थाना लेकर चली गयी।

Expert Media News

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, प्रशासन, सरकार को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर लेखन-संपादन करते आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button