अन्य
    Friday, February 21, 2025
    24 C
    Patna
    अन्य

      झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा, आदर्श आचार संहिता लागू, दो चरणों में होंगे चुनाव, 23 नवंबर को होगी मतगणना

      रांची (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। भारत निर्वाचन आयोग ने झारखंड विधानसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा कर दी है। चुनाव दो चरणों में, 13 और 20 नवंबर 2024 को संपन्न होंगे और मतगणना 23 नवंबर को होगी। इस घोषणा के साथ ही 15 अक्टूबर 2024 की शाम से झारखंड में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है, जो चुनाव समाप्ति तक प्रभावी रहेगी।

      झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पहले चरण में 43 विधानसभा क्षेत्रों में और दूसरे चरण में 38 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा। उन्होंने कहा कि पहले चरण की अधिसूचना 18 अक्टूबर को और दूसरे चरण की 22 अक्टूबर को जारी की जाएगी।

      महत्वपूर्ण तिथियां:

      • पहले चरण के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर और स्क्रूटनी 28 अक्टूबर को होगी।
      • दूसरे चरण के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर और स्क्रूटनी 30 अक्टूबर को की जाएगी।
      • नामांकन वापसी की अंतिम तिथि पहले चरण के लिए 30 अक्टूबर और दूसरे चरण के लिए 1 नवंबर होगी।
      • पूरी चुनावी प्रक्रिया 25 नवंबर को समाप्त हो जाएगी।

      मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने यह भी कहा कि चुनाव आयोग आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन करवाएगा और स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करना प्राथमिकता होगी। उन्होंने शहरी क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर जोर दिया और कहा कि इसके लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे।

      उन्होंने बताया कि आयोग एक विशेष मोबाइल एप्प भी जारी करेगा, जिसके माध्यम से मतदाता मतदान केंद्रों पर कतार में खड़े लोगों की संख्या की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं के लिए घर से मतदान की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए उन्हें फार्म 12 डी भरना होगा।

      चुनाव प्रचार के खर्च की सीमा के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि प्रत्येक उम्मीदवार अधिकतम 40 लाख रुपये खर्च कर सकेगा।

      इस प्रेस वार्ता में उनके साथ अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा और संदीप सिंह भी उपस्थित थे।

      बिहार में ₹24,454 का कर्ज की बोझ तले दबा जन्म ले रहा है हर बच्चा !

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार सरकार अपनी वित्तीय जरूरतों...

      सीएम नीतीश की नालंदा प्रगति यात्रा के दौरान सामने आई शर्मनाक तस्वीर

      नालंदा (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

      प्रगति यात्रा में बढ़ता असंतोष: सीएम नीतीश का विरोध, पटना तक गूंजे नारों की आवाज

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

      बिहार में बदलाव की लहर! तेजस्वी यादव का बड़ा हमला- सरकार 20 साल पुरानी खटारा गाड़ी

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार की राजनीति में गर्मी...

      बिहार के 836 स्कूलों में पीएमश्री योजना लागू, जानें अहम बदलाव

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार के शिक्षा क्षेत्र में...

      Topics

      प्रगति यात्रा का आकर्षण बनी मधुरेंद्र की यह कलाकृति, मुख्यमंत्री भी हुए मुरीद

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार में विकास की नई...

      बिहार भू सर्वे: दूसरे चरण की प्रक्रिया तेज़, शहरी क्षेत्रों में जल्द शुरू होगा कार्रवाई

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार में ज़मीन सर्वेक्षण (बिहार...

      सुप्रीम कोर्ट ने मुफ्त राशन और पैसा को लेकर राजनीतिक दलों को लताड़ा

      नई दिल्ली (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। चुनावों से पहले राजनीतिक...

      Related Articles

      भयानक हादसा का शिकार हुआ तेजस्वी यादव का जन विश्वास यात्रा काफिला बिहार की गौरव गाथा का प्रतीक वैशाली का अशोक स्तंभ फुरसत के पलः हेमंत सोरेन का बाल-दाढ़ी संवारती दिखी कल्पना सोरेन जमशेदपुर जुबली पार्क में लाइटिंग देखने उमड़ा सैलाब