देशबिहार

आँगन में खेल रहे एक साल के बच्चे ने सांप को चबाकर मार डाला !

किशनगंज (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क)। घर के आंगन में खेल रहे एक वर्षीय बच्चे ने अनजाने में सांप को चबाकर मार डाला। मृत सांप के कई टुकड़े घर के आंगन में बिखर गए।

परिजनों ने बच्चे के मुंह में दबे सांप के टुकड़े दबे देखे तो उनके होश उड़ गए। बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया गया कि सदर थाना क्षेत्र के चकला बेलवा गांव में मुजीब, पत्नी शायदा बेगम अपने एक वर्षीय बच्चे सिराज के रहता है।

मंगलवार उनका बच्चा आंगन में खेल रहा था और अन्य सभी अपने कामों में व्यस्त थे। बच्चे के खेलने के दौरान एक सांप वहां आ गया।

फिर क्या था।  बच्चे ने खेल खेल में अपने मुहं से सांप के कई टुकड़े कर दिए, जिससे सांप की मौत हो गई। गांव के लोगों को इसकी जानकारी मिली तो लोग सन्न रह गए।

परिजनों ने आनन फानन में पीड़ित बच्चे को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। समय पर इलाज मिलने से बच्चे की जान बच गई।

Expert Media News

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, प्रशासन, सरकार को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर लेखन-संपादन करते आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button