देश

गाँजा लदी कार ने मूर्ति विसर्जन जुलूस को कुचला, 4 की मौत, 25 जख्मी, 6 गंभीर

इंडिया न्यूज रिपोर्टर डेस्क। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में गांजे से भरी कार ने माँ दुर्गा की मूर्ति विसर्जन जुलूस में शामिल भीड़ को कुचल दिया। जिससे 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई, वहीं 20 से अधिक श्रद्धालु जख्मी हो गई। जिनमें 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Ganja laden car crushed idol immersion procession 4 killed 25 injured 6 serious 2खबरों के मुताबिक जशपुर जिला के पत्थलगांव थाना बाजार में आज करीब दोपहर डेढ़ बजे के आस-पास हुआ है। उस वक्त पत्थलगांव में 7 दुर्गा पंडालों की मूर्ति को विसर्जन करने के लिए लोग नदी में ले जा रहे थे कि अचानक आई तेज रफ्तार कार ने विसर्जन करने जा रही भीड़ को रौंद दिया।

इस घटना के बाद ही मौके पर अफरा तफरी मच गई और आस-पास के लोगों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद लोगों में काफी नाराजगी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसरा कार की स्पीड लगभग 100 से 120 की रही होगी और उसने सीधे लोगों को ठोकर मार दी है। इस घटना के विरोध में पत्थलगांव थाने का घेराव कर दिया।

इसके अलावा गुमला-कटनी नेशनल हाइवे को मृतक का शव रखकर चक्काजाम कर दिया। लोगों ने पत्थलगांव थाना पुलिस के एक एएसआई (दारोगा) पर गांजा तस्करी कराने का आरोप लगाया है।Ganja laden car crushed idol immersion procession 4 killed 25 injured 6 serious 1 1

लोगों का आरोप है कि आरोपी कार सवार दारोगा के साथ ही मिलकर गांजा तस्करी करने की फिराक में था।

फिलहाल पुलिस के सीनियर अधिकारी मामले की पड़ताल करने के साथ स्थिति पर नियंत्रण के प्रायस में जुटे हैं। लेकिन अभी यह नहीं चल सका है कि कार सवार शख्स का नाम क्या था। कार में कितना गांजा था, यह भी पता नहीं चल सका है।

इधर, आस-पास की भीड़ ने उसका पीछा कर उसे 5 किलोमीटर दूर सुखरापारा में पकड़ लिया है। लोगों ने उसकी पिटाई भी की है और उस कार को आग के हवाले कर दिया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। लोगो पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।

वहीं घटना को लेकर कलेक्टर रितेश अग्रवाल का कहना है पत्थलगांव में हुई घटना दुखद घटना है। पहली प्राथमिकता लोगों के ईलाज व घायलों के उपचार की है। कलेक्टर ने लोगों से ,शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

उन्होंने कहा है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई जरूर की जाएगी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से आरोपी को भीड़ से छुड़ाया है। आरोपी को भीड़ से बचाने पुलिस उसे रायगढ़ जिले के कापू थाना लेकर गई है।
अब एक क्लिक में मिल जाएंगे वर्ष 1975 से 2004 तक के CBSE मार्कशीट-सर्टिफिकेट
CBSE 10वीं और 12वीं का बोर्ड एग्जाम पैटर्न में हुआ बड़ा बदलाव, जानें…
अब इन आधा दर्जन कंपनियों को बेचने की तैयारी में जुटी मोदी सरकार !
Ex. PM मनमोहन सिंह की तबियत बिगड़ी, एम्स में भर्ती, ईलाज के लिए मोडिकल बोर्ड गठित
आरसीपी से लेकर मंडल तक, अब नीतीश के अपने ही करने लगे अवहेलना

Expert Media News

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
Back to top button
error: Content is protected !!