जरा देखिएदेशबिग ब्रेकिंगबिहारशिक्षासोशल मीडिया

अजब विभाग का गजब आदेश, सुबह 6 बजे तक 10 स्कूलों का करें निरीक्षण 

पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के विभागीय पदभार संभालने के बाद पूरा महकमा का माथा फिर गया है। तभी तो रोज नए और गजब आदेश जारी किए जा रहे हैं।

एक ऐसा ही रोचक आदेश पटना जिला शिक्षा पदाधिकारी ने दिया है। उनके हवाले से खबर है कि सुबह छह बजे तक जो शिक्षक स्कूल नहीं पहुंचेंगे, तो उन पर विभागीय कार्रवाई होगी। वहीं निरीक्षण कर्मियों को सुबह छह बजे तक स्कूलों को निरीक्षण करने के लिए आदेश भी उन्होंने दिया है।

इसमें रोचक बात यह है कि उनके अनुसार एक निरीक्षण कर्मी को उस दौरान कम से कम 10 स्कूलों का निरीक्षण प्रतिदिन करना होगा। अब सबाल उठता है कि किसी निरीक्षणकर्मी द्वारा सुबह 6 बजे तक एक साथ 10 स्कूलों का निरीक्षण करना कैसे संभव है। स्कूल कोई इक्ठ्ठा थोड़े होता है कि निर्धारित समय में कर ले? कितना भी कमतर मानें तो 10 स्कूल की आपसी दूरी 3-4 किलोमीटर की परिधि में तो जरुर स्थापित होगा।

वहीं एक माह बाद खुले स्कूल की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। अब स्कूलों में मॉर्निंग क्लास होगी। शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार अब सरकारी स्कूलों में सुबह छह से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। दोपहर 12 बजे बच्चों की छुट्टी हो जायेगी।

लेकिन, शिक्षक स्कूल में दोपहर 1:30 बजे तक रुकेंगे। दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक कक्षा एक से आठवीं के बच्चों के लिए दक्ष कक्षा और 9वीं के बच्चों के लिए विशेष कक्षा चलेगी। इस दौरान बच्चों को सुबह 10 बजे से 10:30 बजे तक मध्याह्न भोजन मिलेगा।

मुकेश भारतीय

मुकेश भारतीय वरिष्ठ पत्रकार हैं और राजनीति, प्रशासन और स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर लेखन-संपादन करते हैं। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Ashoka Pillar of Vaishali, A symbol of Bihar’s glory Hot pose of actress Kangana Ranaut The beautiful historical Golghar of Patna These 5 science museums must be shown to children once