Homeशिक्षाCM नीतीश कुमार ने पूरे बिहार के स्कूलों में उत्पन्न की अजीबोगरीब...

CM नीतीश कुमार ने पूरे बिहार के स्कूलों में उत्पन्न की अजीबोगरीब हालात

पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने पूरे सूबे के स्कूलों में भी अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न कर दी है। कहीं शिक्षक सुबह साढ़े आठ बजे पहुंच रहे हैं। कहीं वे सुबह नौ बजे पहुंच रहे हैं तो कहीं वे सुबह पौने दस बजे पहुंच रहे हैं। उनपर विभागीय कार्रवाई भी हो रही है।

हालांकि ऐसे हालात कहीं कहीं ही देखा जा रहा है। अमुमन स्कूलों में शिक्षक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के आदेशानुसार सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक ही हाजिरी लगा रहे हैं।

दरअसल पूरे शिक्षा महकमे में ऐसी स्थिति खुद सीएम नीतीश कुमार ने उत्पन्न की है। उन्होंने बिहार विधानसभा और विधान परिषद में स्कूलों का समय सुबह दस बजे से शाम चार किए जाने की बात कही।

साथ ही उन्होंने सदन में यह भी कहा कि शिक्षकों को पन्द्रह मिनट पहले आ जाना चाहिए और पन्द्रह मिनट बाद स्कूल से जाना चाहिए। यानि कि सीएम नीतीश कुमार के अनुसार स्कूलों का समय पौने दस बजे से सवा चार बजे तय मानी गई।

उधर, नाना प्रकार के विवादों और चर्चाओं से घिरे बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने सूबे के सभी स्कूलों का समय सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक तय कर रखी है। इससे इतर शिक्षक और पदाधिकारी कार्रवाई की जद में आ रहे हैं।

बिहार सरकार शिक्षा विभाग द्वारा निर्गत पूर्व अधिसूचना संख्या- 2707, दिनांक- 28.11.2023 के द्वारा पढ़ाई की पहली घंटी 09.30 बजे पूर्वाहन से शुरू होकर आठवीं घंटी 03.30 बजे अपराहन समाप्त होती थी। लेकिन अब पहली घंटी 10.00 बजे पूर्वाहन से प्रारम्भ होकर आठवीं घंटी 04.00 बजे अपराहन समाप्त तय की गई है। वहीं शिक्षकों को 08.30 बजे से 09.00 तक स्कूल में प्रवेश कर जाना है।

माध्यमिक शिक्षा के निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव द्वारा जारी पत्र के अनुसार पहली घंटी 10.00 बजे पूर्वाहन से 10.40 बजे पूर्वाहन तक, दूसरी घंटी 10.40 बजे पूर्वाहन से 11.20 बजे पूर्वाहन तक, तीसरी घंटी 11.20 बजे पूर्वाहन से 12.10 बजे अपराहन तक, चौथी घंटी 12.10 बजे अपराहन से 12.50 बजे अपराहन तक, मध्यांतर 12.50 बजे अपराहन से 01.30 बजे अपराहन तक, पांचवी घंटी 01.30 बजे अपराहन से 02.10 बजे अपराहन तक, छठी घंटी 02.10 बजे अपराहन से 02.50 बजे अपराहन तक, सातवीं घंटी 02.50 बजे अपराहन से 03.30 बजे अपराहन तक एवं आठवीं घंटी 03.30 बजे अपराहन से 04.00 बजे अपराहन तक है। उसके बाद 05.00 बजे तक अन्य गतिविधियां।

शिक्षा विभाग से जुड़े कई पदाधिकारियों ने बताया कि केके पाठक के आदेश और सीएम नीतीश कुमार की विधानसभा में घोषणा के बाद उन्हें भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई स्कूलों के शिक्षक सीएम की घोषणा का हवाला दे रहे हैं तो इधर केके पाठक के सख्त आदेश सिर पर है। सीएम की घोषणा को लेकर शिक्षा विभाग द्वारा अभी तक कोई अधिकारिक पत्र जारी नहीं किए गए हैं।  

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=5YVkdAqQ8Qo[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=tE_9yNsCASU[/embedyt]

बिहार विधानसभा में बौखलाए CM नीतीश, कहा- RJD जिंदाबाद बोलेंगे, KK पाठक ईमानदार, नहीं हटाएंगे

सीएम के नालंदा में जदयू सांसद और सिविल सर्जन के बीच बकझक का वीडियो वायरल

बहुमत की रात : सीएम नीतीश के लिए भारी, फ्लोर टेस्ट में तय होगा 19 साल का सफर

गांव से चल रही हमारी सरकार, दरवाजा पर मिल रहा योजनाओं का लाभ : चम्पाई सोरेन

JSSC CGL प्रश्न पत्र लीक मामले की जांच के लिए पुनः एसआईटी का गठन

संबंधित खबरें
𝕏 Expert Media News LIVE

ताज़ा खबरें, वायरल अपडेट और मीडिया अलर्ट सबसे पहले पाने के लिए हमारे X चैनल से जुड़ें।

▶ Expert Media News Service

लेटेस्ट न्यूज़ वीडियो, ब्रेकिंग अपडेट और विशेष रिपोर्ट्स देखने के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें।

▶ अभी देखें
📘 Expert Media News Official

लेटेस्ट न्यूज़, वायरल अपडेट और मीडिया रिपोर्ट्स सबसे पहले पाने के लिए हमारे Facebook पेज से जुड़ें।

सर्वजन खबरें