नालंदा जिला में बड़ा हादसा, दो मंजिला मकान का छज्जा गिरा, 2 की मौत, कई गंभीर

नालंदा (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। अभी-अभी बिहार के नालंदा जिले से एक बड़ी खबर आ रही है, जहां मानपुर थाना क्षेत्र इलाके के हरगावां पंचायत में दो मंजिला मकान का छज्जा गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है और कई लोग गंभीर रूप से जख्मी बताए जाते हैं।

Big accident in Nalanda district balcony of two storey house collapsed 2 dead many serious 1इस हादसा के संबंध में हरगावां पंचायत के मुखिया ने बताया कि पिछले 24 घंटे से लगातार रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बारिश में सभी लोग अपने घरों में आराम कर रहे थे कि इसी दौरान वाले पासवान का काफी पुराना दो मंजिला मकान का छज्जा भरभरा कर घर के कई सदस्यों पर गिर गया। जिससे कई लोग मलबे के अंदर दबकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

मकान का छज्जा गिरने की आवाज को सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचकर मलबे में दबे सभी लोगों को बाहर निकाला और आनन फानन में सभी को इलाज के लिए पावापुरी विम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के क्रम में 65 वर्षीय श्याम सुंदरी देवी और 25 वर्षीय रंजू देवी की मौत हो गई। जबकि अंकिता कुमारी, निकिता कुमारी समेत कई लोग का जख्मी हालत में इलाज चल रहा है।

Expert Media News

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
Back to top button
error: Content is protected !!