देशबिग ब्रेकिंग

मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, हाइटेंशन से सटा ताजिया, 13 झुलसे, 4 की मौत, 9 गंभीर

बोकारो (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क)। झारखंड के बोकारो में मुहर्रम का जुलूस हाइटेंशन तार की चपेट में आ गया जिससे लगभग 13 लोग झुलस गए, जिनमें से चार की मौत हो गई है। अन्य घायलों का बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) में इलाज चल रहा है। घटना पेटरवार थाना क्षेत्र के खेतको गांव की है। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।

खबरों के मुताबिक शनिवार को मुहर्रम को लेकर जुलूस निकाला गया था। इस दौरान ताजिया उठाने के क्रम में वो ऊपर से गुजरने वाले 11 हजार हाइटेंशन तार में सट गया। इससे ताजिया में करंट दौर पड़ा। बाजा बजाने के लिए बैटरी ब्लास्ट कर गयी।

इस घटना में 13 लोग घायल हुए हैं। सभी को आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने इनमें से चार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायलों को बीजीएच रेफर कर दिया गया है।

पेटरवार बीडीओ शैलेंद्र कुमार चौरसिया ने इस हादसे में चार लोगों की मौत की पुष्टि की है। मृतकों के नाम आसिफ रज़ा (18 वर्ष), इनामुल रब (35 वर्ष), गुलाम हुसैन (18 वर्ष) और साज़िद अंसारी (18 वर्ष) है।

इसके अलावा, बीजीएच में सलाउद्दीन अंसारी, इब्राहिम अंसारी, लाल मोहम्मद अंसारी, फिरदौस अंसारी, शाकिर अंसारी, महताब आलम, मुजम्मिल अंसारी, आरिफ अंसारी और शाहबाज का इलाज जारी है।

पेटरवार थाना प्रभारी विनय कुमार के अनुसार शनिवार की सुबह मुहर्रम के जुलूस में ताजिया उठाने के दौरान चार लोगों की मौत हुई है। जबकि, अन्य नौ घायलों को बीजीएच में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की देख-रेख में इनका इलाज चल रहा है। प्रशासन अपने स्तर पर मामले की जांच में जुटी है।

Mukesh bhartiy

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
Back to top button
error: Content is protected !!