बिहारः देखिए तेजस्वी का हेल्थ सिस्टम, नालंदा में न ट्रीटमेंट न स्ट्रेचर न एंबुलेंस, ठेला पर गुजरी मौत

नालंदा (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार में लचर स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़ी खबरें अकसर मीडिया में सुर्खियां बटोरती हैं। इसके बावजूद यहां स्वास्थ्य व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं। शहरों में स्थिति ऐसी है तो ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था के बारे में कुछ ना ही कहा जाए तो अच्छा है।

ताजा मामला सीएम नीतीश कुमार के गृह नालंदा जिले के हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल का है। दरअसल, यहां 30 वर्षीय अमरजीत कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी।

एंबुलेंस के लिए प्रयास करने के बावजूद जब गाड़ी नहीं मिली तो परिजन आनन-फानन में उन्हें ठेले पर ही अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां भी उन्हें स्टैचर नहीं मिली।

किसी तरह डॉक्टर तक मरीज को पहुंचाया गया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सक ने जांच के बाद अमरजीत को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

हद तो तब हो गई जब अमरजीत की मौत के बाद भी शव को ले जाने के लिए किसी तरह का वाहन उपलब्ध नहीं कराया गया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने शव ले जाने को कह दिया।

इसके बाद परिजन जिस ठेले की मदद से अमरजीत को लेकर अस्पताल पहुंचे थे, उसी के सहारे उसकी लाश लेकर घर चले गए।

Expert Media News

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
Back to top button
error: Content is protected !!
Ashoka Pillar of Vaishali, A symbol of Bihar’s glory Hot pose of actress Kangana Ranaut The beautiful historical Golghar of Patna These 5 science museums must be shown to children once