Homeजरा देखिएशादी के दूसरे दिन पति को छोड़कर सहेली की पत्नी बनकर रह...

शादी के दूसरे दिन पति को छोड़कर सहेली की पत्नी बनकर रह रही है युवती !

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क।  झारखण्ड के धनबाद जिले से प्रेम प्रसंग की अजीब मामला सामने आया है। आप पहले प्यार के लिए लड़की या लड़के के घर छोड़ने की बहुत सी कहानियां पढ़े और सुने हैं, लेकिन जिले में प्यार की इस गजब प्रेम कहानी इन दिनों लोगों की जुबान पर हैं।

यहां सहेली के प्यार में पागल एक विवाहिता पति को छोड़कर उसके पास पहुंच गई। शादी के एक दिन बाद ही सहेली के लिए पति को छोड़ने की इस कहानी की इन दिनों धनबाद के हर चौक चौराहे पर चर्चा हो रही है।

अब दोनों एक महीने से साथ ही रह रहे हैं। जिस पर दोनों के घरवालों के बीच विवाद बढ़ गया है और परिवारों के बीच विवाद बढ़ने के बाद दोनों युवतियां महिला थाने पहुंच गईं हैं।

खबरों के अनुसार जिले के पुराना बाजार के रहनेवाले युवती की शादी 11 दिसम्बर 2021 को देवघर में हुई थी।लेकिन शादी के दूसरे दिन ही वह पति और ससुराल को छोड़कर वापस धनबाद अपने मायके आ गई। मायके पहुंचने के बाद वह गोल्फ ग्राउंड की रहेनवाले युवती के पास रहने की जिद पर अड़ गई।

परिजनों के मुताबिक दोनों युवतियां पूर्व में एक सहेली की तरह आपस में मिला करती थीं, जिसका घर वालों ने कई बार विरोध किया। लेकिन घर वालों के विरोध का उन पर कोई असर नहीं पड़ा।

इधर विवाहिता को लेकर युवती के मायके और ससुराल वालों में विवाद बढ़ रहा था। इसको लेकर एक माह बाद युवती महिला थाने पहुंच गई और पुलिस को बताया कि वह गोल्ड ग्राउंड के पास रहने वाली युवती के साथ रहना चाहती है।

दोनों में बचपन से ही प्यार है, यह प्यार अब भी दोनों में है। वह अपने पति के साथ नही बल्कि अपने प्रेमी (दूसरी युवती) के साथ रहना चाहती है। इस बीच जानकारी घरवालों को भी लग गई। वे भी महिला थाना पहुंच गए। फिलहाल महिला थाना पुलिस दोनों युवतियों की काउंसिलिंग में जुटी है।

संबंधित खबरें
𝕏 Expert Media News LIVE

ताज़ा खबरें, वायरल अपडेट और मीडिया अलर्ट सबसे पहले पाने के लिए हमारे X चैनल से जुड़ें।

▶ Expert Media News Service

लेटेस्ट न्यूज़ वीडियो, ब्रेकिंग अपडेट और विशेष रिपोर्ट्स देखने के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें।

▶ अभी देखें
📘 Expert Media News Official

लेटेस्ट न्यूज़, वायरल अपडेट और मीडिया रिपोर्ट्स सबसे पहले पाने के लिए हमारे Facebook पेज से जुड़ें।

सर्वजन खबरें