देशबिग ब्रेकिंग

21 साल का हुआ झारखंड, रांची आदिवासी संग्रहालय का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

रांची (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क)। आज यानी 15 नवंबर को झारखंड अपना 21वां स्थापना दिवस मना रहा है। आज धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती भी है।

15 नवंबर 1875 को धरती के आबा यानी धरती के भगवान कहे जाने वाले बिरसा मुंडा का जन्म हुआ था।

इसी साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की।Jharkhand turns 21 PM Modi inaugurates Ranchi Tribal Museum 3

इसके बाद से राज्य के स्थापना दिवस के साथ-साथ आज पूरे देश में जनजातीय गौरव दिवस मनाया जा रहा है।

आज का दिन झारखंडवासियों के लिए काफी अहम है। राज्य स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा के जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रांची में बने आदिवासियों के संग्रहालय का उद्घाटन किया।

यह संग्रहलाय बिरसा मुंडा जेल परिसर में भगवान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान सह स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय के नाम से विख्यात हुआ है।Jharkhand turns 21 PM Modi inaugurates Ranchi Tribal Museum 2

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड के स्थापना दिवस पर राज्य के राज्यपाल रमेश बैस और सीएम  हेमंत सोरेन राज्यवासियों ने को शुभकामनाएं दी और धरती आबा बिरसा मुंडा को नमन किया।Jharkhand turns 21 PM Modi inaugurates Ranchi Tribal Museum 4

 

Back to top button