भाजपा नेता आरसीपी ने बनाई नई पार्टी, नीतीश सरकार पर साधा निशाना

पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार की राजनीति में एक हलचल पैदा करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता आरसीपी सिंह ने आज दिवाली के दिन अपनी नई राजनीतिक पार्टी का ऐलान किया। ‘आप सबकी आवाज’ नामक इस पार्टी का संक्षिप्त नाम ‘आसा’ है।

पटना के एक होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरसीपी सिंह ने मीडिया से बातचीत में पार्टी के विचारों, उद्देश्यों और अपने चुनावी रणनीति के बारे में जानकारी दी।

आरसीपी सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी का झंडा भी विशेष होगा। जिसमें तीन रंग होंगे- ऊपर हरा, बीच में पीला और नीचे नीला। जल्द ही चुनाव आयोग द्वारा तय किए गए चुनाव चिन्ह को भी पार्टी के झंडे में शामिल किया जाएगा।

एक समय पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके आरसीपी सिंह ने भाजपा में शामिल होने के बाद नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था और अब अपनी नई पार्टी के गठन के साथ उन्होंने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में जोरदार ढंग से उतरने की तैयारी कर ली है।

आरसीपी सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी नीतियों पर कड़ा प्रहार किया। खासकर बिहार में लागू शराबबंदी को आरसीपी सिंह ने एक असफल नीति करार दिया और इसे राज्य की आर्थिक समस्याओं का कारण बताया।

उन्होंने कहा कि शराबबंदी से राज्य सरकार को हजारों करोड़ का नुकसान हुआ है और इससे जुड़ा उद्देश्य सफल नहीं हो पाया है। किसी के खान-पान पर रोक लगाना गलत है।

आरसीपी सिंह ने बताया कि उनकी पार्टी का संविधान भारतीय संविधान की मूल भावनाओं पर आधारित होगा और इसे नई पार्टी के सिद्धांतों में शामिल किया गया है।

उन्होंने कहा कि हम संविधान के सिद्धांतों को अपनाकर एक नई दिशा की शुरुआत करेंगे। उनके पास 140 ऐसे उम्मीदवार हैं, जो 2025 के विधानसभा चुनाव मजबूती से लड़ने को तैयार हैं।

आगामी चुनावों में अपनी पार्टी की भूमिका और रणनीति पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हम बिहार के विकास और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देंगे। उनकी पार्टी राज्य में भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ेगी और जनता की आवाज बनेगी।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”ASC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

संबंधित खबरें

प्रमुख खबरें

सर्वजन खबरें