देशबिग ब्रेकिंग

तिरंगा झंडा फहराने के दौरान करंट लगने से 3 भाई-बहन समेत 4 की मौत, 2 गंभीर

राँची (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क)। झारखंड की राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र स्थित बोडिया इलाके में करंट लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत होने की घटना सामने आई है।

बताया जा रहा है कि झंडा फहराने के दौरान करंट लगने की घटना घटी, जिसके बाद यह हादसा हुआ है। मृतकों का नाम आरती झा, विनीत झा और पूजा झा है। यह सभी लोग अपने घर के ऊपर झंडा लगा रहे थे, उसी दौरान बिजली के तार संपर्क में आने से यह हादसा हुआ।

मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच पुलिस घटना से संबंधित तथ्यों की छानबीन में जुट गई है।

4 including 3 siblings died 2 serious due to electrocution while hoisting the flag 1बोकारो पुलिस लाइन में झंडा फहराने के दौरान करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत, दो गभीरः उधर,  झारखंड के बोकारो जिले में झंडा फहराने के दौरान करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं 2 जवान घायल हो गए हैं।

यह घटना जिले के पुलिस लाइन में हुई है। मृतक का नाम बागेश्वर बताया जा रहा है और वहीं घायल व्यक्ति का नाम राजकुमार मुंडा है, जिनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

राजकुमार मुंडा बोकारो पुलिस मेंस एसोसिएशन के जिला मंत्री हैं। यह घटना ग्यारह हजार वोल्ट की तार की चपेट में आने के वजह से हुई है। घायलों को बोकारो के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Expert Media News

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, प्रशासन, सरकार को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर लेखन-संपादन करते आ रहे हैं।
Back to top button