अन्य
    Saturday, May 18, 2024
    अन्य

      किसी के बाप में दम नहीं, जो हमें पाकिस्तान भेजेने का काम करें :तेजस्वी

      “किसी में दम नहीं कि आरक्षण खत्म कर सकें। मोदी सरकार आरक्षण खत्म करने की साजिश रच रही है। बिहार में हम लोग बेरोज़गारी हटाओ आरक्षण बढ़ाओ यात्रा करने जा रहे हैं…”

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज ब्यूरो)। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में कांग्रेस की जन आकांक्षा रैली में महागठबंधन दल के नेताओं की भी भागीदारी देखी गई। इस रैली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के अलावा महागठबंधन दल के नेताओं की उपस्थिति भी चर्चा बनी रही।

      rahul gandgi patna 11रैली में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मध्य प्रदेश सीएम कमलनाथ, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल और कई बड़े पार्टी नेता पहुंचे । इनके अलावा आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, शरद यादव और पूर्व सीएम  जीतनराम मांझी भी  इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

      जन आकांक्षा रैली में पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सता के मद में चूर कई नेता विपक्ष को देशद्रोही बताते हुए हर बात पर पाकिस्तान भेजने की बात करते हैं। लेकिन किसी के बाप में दम नहीं जो हमें पाकिस्तान भेजने का काम करें। उन्हें मुँह तोड़ जबाब दिया जाएगा।

      उन्होंने कहा कि राहुल गांधी में प्रधानमंत्री बनने की योग्यता है। लेकिन उन्हें अपने सहयोगियों को साथ रखने और जोड़कर रखने का काम करना है।

      पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि चुनाव आ चुका है।जुमलों की घोषणा की जा रही है।उन्होंने जनता से कहा कि इस बार जुमलों में नहीं फंसना है।

      जन आकांक्षा रैली को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव ने कहा कि संविधान और देश की आजादी खतरे में है। देश में आज अघोषित आपातकाल लगा हुआ है।rahul gandhi tejaswi yadav meeting 1

      उन्होंने जनता से भाजपा को भगाने की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी है। ऐसे में राहुल गांधी और कांग्रेस पर पर सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। देश के संविधान के साथ छेड़ छाड की जा रही है। देश का संविधान खतरे में है।

      रैली को छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने भी संबोधित करते हुए कहा कि राफेल घोटालेबाज और तड़ीपार को सत्ता से बाहर भगाना है। राहुल गांधी होने का मतलब, किए गए वादों को पूरा करना है। खुद को फकीर बताने वाले, खुद को 10 लाख का सूट पहन रहे हैं।

      रैली को मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि एमपी में 15 साल भाजपा की सरकार रही। भाजपा ने एमपी को  कहां पहुंचा दिया, रेप में नंबर वन, बेरोजगारी में नंबर वन, किसानों की हत्याओं में नंबर वन, महिलाओं पर अत्याचार में नंबर वन. एमपी के लोगों ने सच्चाई देखकर फैसला किया और फिर भाजपा को घर बैठा दिया।

      जन आकांक्षा रैली को पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ,राज्यसभा सांसद और बिहार चुनाव अभियान अध्यक्ष अखिलेश सिंह के अलावा प्रदेश के सभी बड़े नेताओं ने संबोधित किया।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!