Homeचुनाव डेस्कसिमडेगा, कोलेबिरा और गुमला पहुंचा मंईयां सम्मान यात्रा का कारवां

सिमडेगा, कोलेबिरा और गुमला पहुंचा मंईयां सम्मान यात्रा का कारवां

सिमडेगा/कोलेबिरा/गुमला (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। मंईया सम्मान यात्रा के दूसरे चरण में रविवार को सिमडेगा, कोलेबिरा और गुमला जिलों में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां हजारों की संख्या में महिलाएं और ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्रीमती बेबी देवी ने कहा कि हेमन्त सरकार गरीबों और महिलाओं के कल्याण के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है। सरकार की आर्थिक सहायता से अब महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और उन्हें किसी के सामने हाथ फैलाने की आवश्यकता नहीं है। जल्द ही इस योजना की राशि को और बढ़ाया जाएगा, ताकि महिलाएं अपने परिवार के साथ-साथ अपनी जरूरतों पर भी खर्च कर सकें।

खेल और कृषि में राज्य सरकार की प्राथमिकता: कार्यक्रम में कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि राज्य सरकार खेल और खिलाड़ियों को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने किसानों के हितों पर जोर देते हुए बताया कि बारिश की कमी के कारण मोटे अनाज को प्रोत्साहित करने के लिए 50 करोड़ रुपये की राशि पारित की गई है, जिसमें सबसे अधिक निबंधन गुमला जिले से हुआ है। साथ ही उन्होंने बिजली बिल माफी और कृषि लोन में राहत की योजनाओं पर प्रकाश डाला, जो किसानों के लिए वरदान साबित हो रही हैं।

महिलाओं और छात्राओं का आभार जताया: झामुमो विधायक और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की पत्नी, कल्पना सोरेन ने महिलाओं, जेएसएलपीएस की दीदियों और इंटर कॉलेज की छात्राओं को विशेष रूप से संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने महिलाओं की स्थिति मजबूत करने और उनके सम्मान को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। साथ ही उन्होंने ‘सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना’ का जिक्र किया, जो बालिकाओं को कक्षा 8वीं से 12वीं तक आर्थिक सहायता प्रदान करती है।

राज्य की जनता से मिला अपार स्नेह: सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि मंईया सम्मान योजना की राशि गांव की 99% महिलाओं तक पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि हर साल इस योजना की राशि में बढ़ोतरी की जाएगी ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।

गुमला विधायक भूषण तिर्की, सिसई विधायक जिग्गा सुसारन होरो और कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और सरकार की नीतियों की प्रशंसा की।

नारी शक्ति का जोरदार समर्थन: कार्यक्रम में महिलाओं ने राज्य सरकार की योजनाओं के प्रति उत्साह और समर्थन दिखाया। कल्पना सोरेन ने कहा, “अबुआ आभार… हेमन्त सरकार”। और जोर दिया कि महिलाओं की खुशहाली और समृद्धि के पीछे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का मजबूत नेतृत्व है।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और हजारों की संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। मंईया सम्मान यात्रा के इस दूसरे चरण ने राज्य की जनता, विशेषकर महिलाओं के बीच एक नया उत्साह और ऊर्जा भर दी है, जो राज्य के विकास में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

संबंधित खबरें
𝕏 Expert Media News LIVE

ताज़ा खबरें, वायरल अपडेट और मीडिया अलर्ट सबसे पहले पाने के लिए हमारे X चैनल से जुड़ें।

▶ Expert Media News Service

लेटेस्ट न्यूज़ वीडियो, ब्रेकिंग अपडेट और विशेष रिपोर्ट्स देखने के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें।

▶ अभी देखें
📘 Expert Media News Official

लेटेस्ट न्यूज़, वायरल अपडेट और मीडिया रिपोर्ट्स सबसे पहले पाने के लिए हमारे Facebook पेज से जुड़ें।

सर्वजन खबरें