देश

टिम्बर ट्रेल होटल के रोपवे में आई तकनीकी खराबी, ट्रॉली में 11 लोग फंसे

सोलन (इंडिया न्यूज रिपोर्टर)। हिमाचल प्रदेश सोलन जिले के परवाणू में राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर स्थित टिम्बर ट्रेल होटल की रोपवे ट्रॉली में सोमवार दोपहर अचानक खराबी आने से 11 लोग फंस गए जिनमें से दो लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

टिम्बर ट्रेल होटल की रोपवे ट्रॉली सोमवार को दोपहर करीब 1:45 बजे 11 लोगों को लेकर नीचे आ रही थी लेकिन तकनीकी खराबी से ट्रॉली रास्ते में ही फंस गई। इसके बाद पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई।

अग्निशमन व पुलिस की टीम ने बचाव कार्य शुरू करके दो लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है। ट्रॉली में कितने पुरुष, महिलाएं व बच्चे मौजूद हैं, इस बारे में कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई है।

परवाणू के डीएसपी प्रणव चौहान ने बताया कि बचाव दल ने 2 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है जबकि अन्य लोगों को भी निकालने का कार्य जारी है और इन्हें भी जल्द सुरक्षित निकाल लिया जाएगा।

Expert Media News

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, प्रशासन, सरकार को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर लेखन-संपादन करते आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button