देशबिग ब्रेकिंगराजनीति

कांग्रेस नेता सुबोध कांत सहाय के बिगड़े बोल, कहा-‘हिटलर की तरह होगी पीएम मोदी की मौत’

नई दिल्ली (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोध कांत सहाय ने प्रधानमंत्री मोदी पर अभद्र टिप्पणी की है।

सहाय ने सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस की ओर से आयोजित सत्याग्रह के दौरान कहा कि पीएम मोदी हिटलर की राह पर चल रहे हैं। इस लिए उनकी मौत भी हिटलर की तरह ही होगी। हालांकि सुबोध के इस बयान से कांग्रेस ने किनारा कर लिया है। कांग्रेस ने कहा कि यह उनके निजी विचार हैं।

राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ और अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस की ओर से जंतर-मंतर पर आयोजित विरोध प्रदर्शन में सहाय ने कहा कि इस समय पूरे विपक्ष में राहुल गांधी ही एक ऐसे नेता हैं, जो पीएम मोदी से आंख में आंख डालकर बात कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि  इस बात से भयभीत मोदी सरकार कांग्रेस नेता को परेशान कर रही है। सहाय ने कहा कि झारखंड की सरकार गिराने के लिए केंद्र सरकार की ओर से रोजाना छापेमारी कराई जा रही है।

उल्लेखनीय है कि नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को आज चौथे दिन पूछताछ के लिए ईडी ने तलब किया है। इस पूछताछ का विरोध करते हुए कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।

Expert Media News

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, प्रशासन, सरकार को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर लेखन-संपादन करते आ रहे हैं।
Back to top button