आस-पड़ोसदेशबिग ब्रेकिंग

सहारा प्रमुख 75 वर्षीय सुब्रत रॉय का निधन, जानें अचानक कैसे हुआ यह सब?

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज डेस्क। सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय का मंगलवार (14 नवंबर) को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे। कंपनी ने एक बयान जारी कर उनके निधन की सूचना दी है।

कंपनी ने बयान में कहा, ”सहारा इंडिया परिवार ने सहाराश्री के निधन पर शोक व्यक्त करता है। सहारा इंडिया परिवार के प्रबंध कार्यकर्ता और चेयरमैन हमारे माननीय सहाराश्री सुब्रत रॉय सहारा के निधन की सूचना सहारा इंडिया परिवार अत्यंत दुख के साथ दे रहा है।” कंपनी ने बयान में कहा कि सहाराश्री एक प्रेरणादायक नेता और दूरदर्शी थे।

किस बीमारी से हुआ सुब्रत रॉय का निधन? कंपनी ने बयान में बताया, ”मेटास्टेटिक समस्या, हाइपरटेंशन और डायबिटीज से उत्पन्न जटिलताओं के साथ एक लंबी लड़ाई के बाद कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट के कारण 14 नवंबर 2023 को रात साढ़े दस बजे उनका (सुब्रत रॉय) निधन हो गया। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें 12 नवंबर 2023 को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल और चिकित्सा अनुसंधान संस्थान में भर्ती कराया गया था।”

‘पूरे सहारा इंडिया परिवार को गहराई से महसूस होगी उनकी कमी’ बयान में कंपनी ने कहा, ”उनकी कमी पूरे सहारा इंडिया परिवार को गहराई से महसूस होगी। सहाराश्री जी उन सभी के लिए एक मार्गदर्शक शक्ति, मार्गदर्शक और प्रेरणा के स्रोत थे जिन्हें उनके साथ काम करने का सौभाग्य मिला।”

बयान में कहा गया कि अंतिम संस्कार के बारे में डिटेल उचित समय पर सूचित की जाएगी। इसमें कहा गया कि सहारा इंडिया परिवार सहाराश्री की विरासत को कायम रखने के लिए प्रतिबद्ध है और हमारे संगठन को चलाने में उनके विजन का सम्मान करना जारी रखेगा।

मंत्री चंपई सोरेन ने भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला में झारखंड पवेलियन का किया उद्घाटन

जानें क्या हुआ जब जुआ में पत्नी को हारकर जुआड़ी पहुंचा घर… !

राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के साथ 29 खेलों का ‘खेलो झारखंड’ सम्पन्न

दीपावली के दिन इस देश में धूमधाम से हुई कौए और कुत्ते की पूजा !

यमुनोत्री नेशनल हाईवे की सुरंग धंसने से 36 मजदूर फंसे, बचाव कार्य जारी

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=AmS7i2OzcOI[/embedyt]

Mukesh bhartiy

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
Back to top button
error: Content is protected !!