देशबिग ब्रेकिंगबिहारराजनीति

बोली राबड़ी- गुंडाराज की पार्टी है भाजपा…हथियार त लहरइबे न करेगा

पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)।  बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने एनडीए की नीतीश सरकार पर कड़ा हमला बोला है। आईजीआईएमएस में बंदूक लहराने के मामले पर सवाल उठाया और कहा कि आज जो बिहार में हो रहा है, क्या वह मंगलराज है?  यह जंगलराज नहीं बल्कि गुंडाराज है।

दरअसल, बिहार की राजधानी पटना स्थित आईजीआईएमएस में भाजपा नेता द्वारा हथियार लहराने के मामले पर सियासत तेज हो गई है। राजद के साथ-साथ सभी विपक्षी दलों ने भाजपा और नीतीश सरकार पर हमला बोला है। साथ ही घटना की आलोचना भी की है।

बिहार विधानमंडल की सत्र शुरू होने से पहले विपक्षी नेताओं ने नीतीश सरकार और भाजपा पर जोरदार हमला बोला। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने इस मुद्दे पर सरकार पर निशाना साधा। राबड़ी देवी ने भाजपा से पूछा कि पहले वो जंगलराज की बात करती थी, अब जो बिहार में हो रहा है, उसे क्या मंगलराज कहा जाए?

राबड़ी देवी ने कहा कि भाजपा अब भाजपा नहीं रह गई है। यह अब जंगलराज और गुंडाराज की पार्टी बन गई है। बिहार में गुंडों का राज आ गया है। यही कारण है कि खुलेआम गुंडे हथियार लहराने लगे हैं।

राबड़ी देवी ने आरोप लगाया कि पहले भी भाजपा के लोग बंदूक लहराते थे और आज भी वही हो रहा है। प्रदेश में हर दिन अपहरण, हत्या और बलात्कार जैसी घटनाएं हो रही हैं। जब हम लोग सरकार में थे तो यही लोग कहते थे कि यह जंगलराज है, लेकिन जो बिहार में हो रहा है, क्या वह मंगलराज है? यह जंगलराज नहीं बल्कि गुंडाराज है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=y21meDyfVZo[/embedyt]

नालंदा में मातम में बदली शब-ए-बारात, 2 युवक की मौत, 3 युवक गंभीर  

बिहार विधानसभा में बौखलाए CM नीतीश, कहा- RJD जिंदाबाद बोलेंगे, KK पाठक ईमानदार, नहीं हटाएंगे

सीएम के नालंदा में जदयू सांसद और सिविल सर्जन के बीच बकझक का वीडियो वायरल

बहुमत की रात : सीएम नीतीश के लिए भारी, फ्लोर टेस्ट में तय होगा 19 साल का सफर

गांव से चल रही हमारी सरकार, दरवाजा पर मिल रहा योजनाओं का लाभ : चम्पाई सोरेन

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”false” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”5″ order=”DESC” orderby=”post_title” view=”circles” /]

Expert Media News

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, प्रशासन, सरकार को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर लेखन-संपादन करते आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button