अन्य
    Thursday, May 2, 2024
    अन्य

      भाजपा की 370 सीट लाने का दावा पर प्रशांत किशोर ने दिया बड़ा बयान

      नई दिल्ली (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार में जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने एक न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में भाजपा पर बात करते हुए कहा कि भाजपा कभी अपने दम पर 370 सीटें नहीं ला सकती है।  वह सबसे बड़ी पार्टी बनेगी। हो सकता है कि 300 से ज्यादा सीट आ भी जाए।

      उन्होंने आगे कहा कि की एक बहुत बड़ी आबादी को इस बात में कोई रुचि नहीं रह गई है कि भाजपा को 330 आएगा की 350 आएगा। भाजपा के अपने कार्यकर्ता हैं, जिन्हें मोटिवेट करने के लिए भाजपा अपनी ताकत लगाई हुई है। देश में जो समान्य लोग हैं, वे सोच रहे हैं कि भाजपा इतनी बड़ी बढ़त लेकर आ रही है, इसके बाद क्या होगा? शायद वे ऐसा भी सोच रहे हैं कि देश में पहली बार आमूलचूल परिवर्तन आएगा। मोदी जी ने खुद भी कहा है कि बड़े परिवर्तन के लिए तैयार हो जाइए।

      उन्होंने आगे कहा कि देश का प्रधानमंत्री जब सांसद में खड़ा होकर कह रहा है कि बड़े निर्णय के लिए तैयार हो जाओ, तो देश का हर वर्ग अपने-अपने तरीके से इस बात को ले रहा है। भाजपा के जो समर्थक हैं, वे कह रहे हैं कि देखना अब देश में मोदी राज आएगा। जो मोदी की नीतियों के पक्ष में नहीं हैं, उन्हें इस बात की चिंता हो रही है कि बड़े बदलाव क्या होंगे।

      प्रशांत किशोर ने कहा कि देश में कई जगह सुनने को मिलेगा कि देश के संविधान को बदल दिया जाएगा। कई लोग कह रहे हैं कि देश में लोकतंत्र बचेगा ही नहीं। मेरी समझ में आज लोग घर में इन्हीं सब बातों पर चर्चा कर रहे हैं।

      उन्होंने आगे कहा कि उनके लिए ये समझना जरूरी है कि जब भाजपा इतने बड़े मैंडेट के साथ तीसरी बार जीत कर आएगी तो उनके बिहेवियर क्या होंगे?  सरकार को कैसे चलाएगी। बड़ी घटना ये है कि नेहरू जी के बाद ये पहली बार हो रहा होगा। नेहरू तीसरी बार जीत कर आए थे, इसके बाद कोई नेता इस तरीके की बढ़त के साथ नहीं आया।

      बिहार के सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टी को फिर आया बड़ा आदेश

      बिहार में 70 हजार स्कूलों के नाम बदलने की तैयारी

      नालंदाः पटवन करने जा रहे किसान पर गोलियों की बौछार,मौत

      बालू लदे वाहनों से अवैध वसूली का वायरल वीडियो मामले में सिपाही निलंबित

      जानें इस बार सरकारी स्कूलों में क्यों नहीं मिलेगी गर्मी की छुट्टी

      2 COMMENTS

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!