देशबिग ब्रेकिंगबिहार

पटना में पुलिस एसआई ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज डेस्क। बिहार की राजधानी पटना के हवाई अड्डा थाना क्षेत्र में एक पुलिस एसआई ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली है। फायरिंग की आवाज सुनकर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो खून से लथपथ एसआई को आनन फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जाता है कि हवाई अड्डा थाना क्षेत्र में एक किराए के मकान में रहने वाले सब इंस्पेक्टर रश्मि रंजन ने खुद को गोली मार ली है। जिन्हें गंभीर स्थिति में एक में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रश्मि रंजन 2009 बैच के सब इंस्पेक्टर हैं। वे मूल रूप से औरंगाबाद जिले के देव का रहने वाला बताया जा रहा है।

इस घटना के पीछे क्या कारण है। यह पता नहीं चल सका है। फ़िलहाल इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है। वहीं घटना की जानकारी वरीय अधिकारियों को मिलते ही पूरे महकमे में हड़कंप मच गया है।

Expert Media News

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, प्रशासन, सरकार को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर लेखन-संपादन करते आ रहे हैं।
Back to top button