देशबिग ब्रेकिंग

चाईबासा में CRPF के जवानों के साथ पुलिस ने 3 नक्सली को दबोचा

चाईबासा (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क)। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के आनन्दपुर थाना क्षेत्र से केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार को तीन नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान समरू खड़िया, साखु प्रधान एवं सुखराम मुंडा के रूप में हुई है। सभी गुमला जिले के रहने हैं। उनके पास से मोटरसाईकिल, नक्सली पोस्टर-साहित्य, नकदी आदि बरामद की गई है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस अधीक्षक (चाईबासा) आशुतोष शेखर को प्रतिबंधित भाकपा माओवादियों के कुछ नक्सलियों के गुमला के रास्ते सारंडा क्षेत्र में प्रवेश करने की सूचना मिली थी।

जिसके बाद उन्होंने केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) एवं जिला पुलिस की एक संयुक्त टीम बनायी, जिसने गुमला और पश्चिमी सिंहभूम जिले के बेड़ाकेन्दुआ स्कूल के पास चेकिंग अभियान चलाकर मोटरसाईकिल पर सवार तीनों नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पूछताछ में उन्होंने बताया कि तीनों को प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के मिशिर बेसरा और सौरभ दा के लिए काम करते हैं।

Expert Media News

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, प्रशासन, सरकार को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर लेखन-संपादन करते आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button