आस-पड़ोसदेशबिग ब्रेकिंगबिहारराजनीति

पटनाः सुशासन के जश्न के बीच जदयू नेता डॉ धर्मेंद्र को गोली मारी, हालत गंभीर

पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क)। बिहार के सीएम नीतीश कुमार के पिछले 15 साल के सुशासन के जश्न के बीच राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ ईलाके के मित्र मंडल कॉलोनी में डॉ धर्मेंद्र कुमार को अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मार दी है। उन्हें गंभीर हालत में पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

खबरों के मुताबिक डॉ. धर्मेंद्र कुमार मित्र मंडल कॉलोनी स्थित अपनी विवादित जमीन को देखने गए थे। इसी दौरान में लगभग 5 की संख्या में आए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलीबारी करने लगे। डॉक्टर जांन बचाने के लिए अपनी कार की ओर भागे। इस दौरान एक गोली उनके बाँह में जा लगी।

वहीं गोली लगते ही डॉ. धर्मेंद्र कुमार जमीन पर गिर गए। वहीं मौका देख अपराधी पिस्टल लहराते फरार हो गए। इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। जिन्होंने घायल डॉ. धर्मेंद्र कुमार को फुलवारीशरीफ सीसीएच में भर्ती करवाया। लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

बता दें कि डॉ. धर्मेंद्र कुमार पिछले आम विधानसभी चुनाव में बतौर राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर कुम्हरार विधानसभा से प्रत्याशी रहे हैं। और फिलहाल वे सत्तारुढ़ जनता दल यूनाइटेड से जुड़े हैं।

CM नीतीश के नालंदा में शिक्षक भी धनकुबेर, लॉकर में मिले 1 करोड़ कैश एवं 2 किलो सोना, IT की रे़ड जारी

शिवहर के बराही मोहन में 24 घंटे के भीतर 2 घरों में भीषण डैकेती, SHO से DGP तक का देखिए हाल

इंडियन पुलिस फ़ाउंडेशन सर्वे रिपोर्टः देश में बिहार और यूपी पुलिस सबसे खराब !

बर्थडे पार्टीः शराब, पिस्तौल और बार बाला डांस के बीच फायरिंग में युवक की मौत

हाईअलर्टः प्रशांत बोस को लेकर आज रात 12 बजे से माओवादियों का भारत बंद

 

Expert Media News

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, प्रशासन, सरकार को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर लेखन-संपादन करते आ रहे हैं।
Back to top button