Homeपर्यटनNational Science Day 2024: बच्‍चों को जरूर दिखाएं ये 5 साइंस म्‍यूजियम

National Science Day 2024: बच्‍चों को जरूर दिखाएं ये 5 साइंस म्‍यूजियम

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क डेस्क। हर साल 28 फरवरी को नेशनल साइंस डे मनाया जाता है। इस दिन ही देश के महान वैज्ञानिक सीवी रमन ने प्रकाश की फोटोन थ्योरी से जुड़ी एक अहम खोज की थी, जिसका पूरी दुनिया ने लोहा माना। आइए इस मौके पर आपको बताते हैं भारत के 5 बेहतरीन साइंस म्‍यूजियम जहां आप अपने बच्‍चों को ले जा सकते हैं।

नेशनल साइंस सेंटरःनेशनल साइंस सेंटर दिल्‍ली में हैं। यहां बच्‍चों के देखने के लिए हैरिटेज और डायनासोर गैलरी, इन्‍फॉर्मेशन रिवॉल्यूशन गैलरी, ह्यूमन बायोलॉजी गैलरी, फन साइंस लाइब्रेरी, प्री- हिस्टोरिक गैलरी, जैसी तमाम चीजें हैं। इसके अलावा बच्‍चों को आकर्षित करने के लिए 3 डी शो, मैज ऑफ मिरर्स, विशालकाय डायनासोर की बोलने वाली आकृतियां वगैरह भी हैं। बच्‍चे यहां जाकर काफी फन कर सकते हैं।

नेहरू साइंस म्‍यूजियमः 1नेहरू साइंस म्‍यूजियम मुंबई में है। ये भारत के सबसे पॉपुलर साइंस म्यूजियम में से एक है, जहां बच्‍चों को 500 से ज्‍यादा साइंस की प्रदर्शनियां देखने को मिल सकती हैं। यहां हर दिन 3डी और साइंस ऑन स्फीयर शो आयोजित किए जाते हैं। इसके अलावा बच्‍चों के लिए वर्कशॉप्स और साइंस फेयर आयोजित किए जाते हैं।

बिड़ला प्लैनटेरीअम और साइंस म्यूजियमबिड़ला प्लैनटेरीअम और साइंस म्यूजियम बेहतरीन साइंस म्यूजियम हैदराबाद में है। दूर-दूर से लोग इसे देखने आते हैं। यहां आप डायनासोर के बहुत सारे जीवाश्म देख सकते हैं जो 160 मिलियन वर्ष पुराने हैं। यहां पर आप बच्‍चों को साइंस म्यूजियम के साथ-साथ स्पेस म्यूजियम में भी घुमा सकते हैं। स्पेस म्यूजियम में इसरो द्वारा दिए गए सैटेलाइट, स्पेसक्राफ्ट और रॉकेट मुख्‍य आकर्षण हैं।

साइंस सिटी कोलकातासाइंस सिटी कोलकाता में है। यह अब तक भारत का एकमात्र म्यूजियम है जहां कोरोनोवायरस के लिए एक समर्पित गैलरी पहले ही सेटअप की जा चुकी है। यहां भी बच्‍चों को आकर काफी अच्‍छा लगेगा और उन्‍हें काफी कुछ देखने और समझने का मौका मिलेगा।

विश्वेश्वरैया इंडस्ट्रीयल और टेक्नोलॉजिकल म्यूजियमविश्वेश्वरैया म्यूजियम बेंगलुरू अगर आप बेंगलुरू में रहते हैं या वहां कभी घूमने के लिए जाएं तो बच्‍चों को विश्वेश्वरैया इंडस्ट्रीयल और टेक्नोलॉजिकल म्यूजियम दिखा सकते हैं।  इस म्यूजियम में सात एक्जिबिशन हॉल और दो विशेष एग्जिबिट हैं। यहां मुख्‍य आकर्षण राइट ब्रदर्स द्वारा बनाए गए किटी हॉक की फुल स्केल रेप्लिका है। इसके अलावा यहां बच्‍चों को फन साइंस गैलरी में 3डी फिल्में देखने का भी मौका मिलेगा।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=KtxEtnOJ_uE[/embedyt]

नालंदा में मातम में बदली शब-ए-बारात, 2 युवक की मौत, 3 युवक गंभीर  

बिहार विधानसभा में बौखलाए CM नीतीश, कहा- RJD जिंदाबाद बोलेंगे, KK पाठक ईमानदार, नहीं हटाएंगे

सीएम के नालंदा में जदयू सांसद और सिविल सर्जन के बीच बकझक का वीडियो वायरल

बहुमत की रात : सीएम नीतीश के लिए भारी, फ्लोर टेस्ट में तय होगा 19 साल का सफर

गांव से चल रही हमारी सरकार, दरवाजा पर मिल रहा योजनाओं का लाभ : चम्पाई सोरेन

संबंधित खबरें
𝕏 Expert Media News LIVE

ताज़ा खबरें, वायरल अपडेट और मीडिया अलर्ट सबसे पहले पाने के लिए हमारे X चैनल से जुड़ें।

▶ Expert Media News Service

लेटेस्ट न्यूज़ वीडियो, ब्रेकिंग अपडेट और विशेष रिपोर्ट्स देखने के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें।

▶ अभी देखें
📘 Expert Media News Official

लेटेस्ट न्यूज़, वायरल अपडेट और मीडिया रिपोर्ट्स सबसे पहले पाने के लिए हमारे Facebook पेज से जुड़ें।

सर्वजन खबरें